24 घण्टे ऑनलाइन

यहां लगाएं ये विंड चाइम, घर में होगा धन का आगमन

फेंग शुई में घर में दोष निवारण के लिए विड चाइम्स (Wind Chimes) लगवाना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि विंड चाइम्स की मीठी ध्वनि से पारिवारिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नेगेटिविटी से मुक्ति मिलती…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read

फेंग शुई में घर में दोष निवारण के लिए विड चाइम्स (Wind Chimes) लगवाना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि विंड चाइम्स की मीठी ध्वनि से पारिवारिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नेगेटिविटी से मुक्ति मिलती है। विंड चाइम की मधुर ध्वनि धन,सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करती है। हालांकि,घर में विंड चाइम्स लगाने से फेंगशुई के कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद अनिवार्य माना गया है। घर या ऑफिस में विंड चाइम लगाते समय दिशा का खास ख्याल रखना चाहिए। मान्यता है कि गलत दिशा में विंड चाइम्स लगाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

घर में विंड चाइम (Wind Chimes) लगाने के लिए फेंगशुई टिप्स...


- फेंगशुई के अनुसार, सिल्वर कलर की पांच छड़ों वाली धातु की विंड चाइम्स (Wind Chimes) घर के पश्चिम दिशा में दिशा में लगानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

- वहीं, सुनहरे या पीले रंग के धातु की विंडचाइम्स घर या कमरे में वायव्य कोण(उत्तर-पूर्व दिशा) में लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों को तरक्की के नए मौके मिलते हैं और विदेश यात्रा के योग बनते हैं।

- लकड़ी से बनी विंड चाइम्स (Wind Chimes) को पूर्व, दक्षिण पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना उत्तम माना गया है। कहा जाता है कि दक्षिण पूर्व दिशा में लकड़ी की विंड चाइम्स लगाने से धन का आगमन होता है और पारिवारिक जीवन सुखमय रहता है।

- इसके अलावा सेरमिक की विंड चाइम्स (Wind Chimes) को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं।

- घर या ऑफिस में किसी भी दरवाजे या खिड़की के पास दिशा का ध्यान रखकर विंड चाइम लगा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।