24 घण्टे ऑनलाइन

तिलक से चमकेगी आपकी किस्मत, जानें कौनसा लगाएं टीका

सनातन धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व होता हैं जिसमें प्राचीन समय से टीका या तिलक (Tilak) लगाने की परंपरा चली आ रही हैं। हिंदू रीति रिवाज में हर शुभ काम करने से पहले तिलक जरूर लगाया जाता है। माथे पर तिलक लगाने से हमारी…

24GhanteOnline
January 16, 2025
3 min read

सनातन धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व होता हैं जिसमें प्राचीन समय से टीका या तिलक (Tilak) लगाने की परंपरा चली आ रही हैं। हिंदू रीति रिवाज में हर शुभ काम करने से पहले तिलक जरूर लगाया जाता है। माथे पर तिलक लगाने से हमारी एकाग्रता शक्ति बढ़ती है और सकारात्मकता का संचार होता हैं। माथे पर लगा तिलक आपकी किस्मत खोलने का काम करेगा। सनातन धर्म में कई प्रकार के तिलक का वर्णन मिलता है जैसे चंदन, रोली, हल्दी आदि। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर दिन के अनुसार तिलक (Tilak) लगाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किस दिन कौन सा तिलक लगाना चाहिए।

सोमवार

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है। सोमवार के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है ऐसा माना जाता है कि मन को काबू में रख कर मस्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए सोमवार के दिन सफेद चंदन का तिलक (Tilak) लगा सकते हैं।

मंगलवार

मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन का स्वामी मंगल है। इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाएं। इस दिन चमेली के तेल में सिंदूर घोलकर तिलक (Tilak) लगाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इस तिलक को लगाने से ऊर्जा में वृद्धि होती है।

बुधवार

बुधवार का द‍िन गणपत‍ि बप्‍पा का होता है। इस दिन का ग्रह स्वामी है बुध है। इस दिन सूखे सिंदूर जिसमें कोई तेल न मिला हो उसका तिलक करना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि इस त‍िलक (Tilak) से जातकों की कार्यक्षमता और बुद्धि-व‍िवेक में वृद्धि होती है।

गुरुवार

गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है बृहस्पति ऋषि देवताओं के गुरु हैं। इस दिन को खास तौर पर ब्रह्मदेव के लिए समर्पित किया गया है। इस दिन के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं, गुरुवार को आप पीला या सफेद मिश्रित पीला रंग का तिलक लगा सकते हैं। इसके अलावा आप हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं। इससे मन पवित्र और सकारात्मक विचारों से भरा रहता है।

शुक्रवार

शुक्रवार का द‍िन माता लक्ष्मीजी का है। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र है। इस दिन लाल चंदन का त‍िलक लगाएं। इससे तनाव दूर रहता है। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर का भी त‍िलक लगा सकते हैं। इससे माता लक्ष्‍मी की कृपा प्राप्‍त होती है।

शनिवार

शनिवार का दिन शनिदेव और यमराज का दिन माना जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी शनि हैं। शनिवार के दिन आप भस्म या लाल चंदन का तिलक लगा सकते हैं। इससे भैरव महाराज प्रसन्न होते हैं और तिलक लगाने वाले को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते हैं।

रविवार

रविवार सूर्यदेव का दिन रहता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य, जो ग्रहों के राजा हैं। मान्‍यता है क‍ि इस दिन लाल चंदन या फ‍िर रोली का त‍िलक लगाना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इस त‍िलक को लगाने से जहां मान-सम्मान बढ़ता है वहीं निर्भयता आती है। जीवन में धन लाभ के भी योग बनते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…