24 घण्टे ऑनलाइन

मकर संक्रांति पर बनाए तिल सूजी की बर्फी, बढाएगी आपके स्वाद का जायका

साल की शुरुआत के साथ ही मकर सक्रांति (Makar Sankranti) के त्यौंहार का आगमन हो जाता हैं और इसके लिए लोग अपनी तरफ से पूरी तैयारी करके रखते हैं। बच्चे पतंगबाजी और महिलाऐं कई प्रकार के व्यंजन बनाने में व्यस्त रहती हैं। आपके…

24GhanteOnline
January 10, 2026
2 min read

साल की शुरुआत के साथ ही मकर सक्रांति (Makar Sankranti) के त्यौंहार का आगमन हो जाता हैं और इसके लिए लोग अपनी तरफ से पूरी तैयारी करके रखते हैं। बच्चे पतंगबाजी और महिलाऐं कई प्रकार के व्यंजन बनाने में व्यस्त रहती हैं। आपके स्वाद का जायका बढाने के लिए आज हम आपके लिए 'तिल सूजी की बर्फी' (Til Suji Burfi) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

तिल सूजी की बर्फी (Til Suji Burfi) बनाने की सामग्री :

- आधा कप तिल
- आधा कप सूजी
- आधा कप चीनी
- एक चौथाई कप घी
- एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- एक बड़ा चम्मच बादाम (बारीक कटा हुआ)
- एक बड़ा चम्मच पिस्ता (बारीक कटा हुआ)
- एक बड़ा चम्मच नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- चाशनी के लिए एक चौथाई कप पानी

तिल सूजी की बर्फी (Til Suji Burfi) बनाने की विधि :

- सबसे पहले धीमी आंच पर एक कड़ाही गरम करें।

- जब कड़ाही गरम हो जाए तो इसमें तिल डालकर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।

- तिल सुनहरा हो जाए तो एक प्लेट में निकाल लें।

- इसके बाद कड़ाही में दो बड़ा चम्मच घी डालें।

- घी गरम हो जाए तो इसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा भून लें।

- सूजी सुनहरा भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लें।

- अब इसी कड़ाही में पानी और चीनी डालकर 5 से 6 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं।

- तय समय पर जब चाशनी में तार बनने लगे तो समझ लीजिए चाशनी बनकर तैयार है।

- अब आंच धीमी कर दें और इसमें सूजी और तिल डालकर अच्छे से मिला दें।

- इसके बाद इसमें कटे हुए बादाम, पिस्ता, नारियल और इलायची डालकर अच्छे से मिला दें।

- मिलाने के बाद इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं और जब यह अच्छे से पक जाए तो आंच बंद कर दें।

- इसके बाद एक थाली में घी लगाकर चिकना कर दें।

- चिकना करने के बाद बर्फी के मिश्रण को थाली में डालें।

- इसे कुछ समय ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

- ठंडा होने और मिश्रण के जम जाने के बाद मिश्रण को चाकू से बर्फी शेप में काट लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।