पाकिस्तान में टिकटॉक स्टार की हत्या, लाखों थे फॉलोअर्स
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 17 साल की टिकटॉक स्टार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। राजधानी इस्लामाबाद के पॉश G-13 सेक्टर में 17 साल की चर्चित टिक-टॉकर और इंस्टाग्राम…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 17 साल की टिकटॉक स्टार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। राजधानी इस्लामाबाद के पॉश G-13 सेक्टर में 17 साल की चर्चित टिक-टॉकर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सना यूसुफ (Sana Yusuf) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर कोई बाहर से नहीं, बल्कि ‘घर का मेहमान’ बताया जा रहा है, जिसने सना के अपने ही घर में उन्हें नजदीक से दो गोलियां मारी और फिर भाग निकला। सना की मौत मौके पर ही हो गई।
सना के शव को पोस्टमार्टम के लिए PIMS भेजा गया है। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल सभी एंगल पर विचार किया जा रहा है। जिसमें ऑनर किलिंग की संभावना भी शामिल है।
जानें कौन थीं सना यूसुफ (Sana Yusuf)?
चित्राल से ताल्लुक रखने वाली सना यूसुफ (Sana Yusuf) पाकिस्तान में नई पीढ़ी की डिजिटल आवाज थीं। वो न सिर्फ हंसाने वाली रील्स बनाती थीं, बल्कि महिला अधिकार, सांस्कृतिक पहचान और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय बेबाकी से रखती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 5 लाख फॉलोअर्स थे और उनके अलग-अलग अकाउंट ब्रांड डील्स और कैंपेन के लिए इस्तेमाल होते थे। उनका कंटेंट चित्राली परंपराओं को दिखाने वाले वीडियो, पॉजिटिव मेसेज और रील्स जेन-Z के बीच बेहद लोकप्रिय था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस शख्स ने सना (Sana Yusuf) को गोली मारी, वो शायद उनका परिचित था और ‘इनवाइटेड गेस्ट’ के रूप में घर आया था। यही बात जांच को ऑनर किलिंग या व्यक्तिगत रंजिश की ओर मोड़ रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और सना के परिवार की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, गाडी के सामने अचानक आई भीड़
पाकिस्तान में यह कोई पहला मामला नहीं है, जब किसी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की हत्या की गई है। सना उन लड़कियों में से थीं जो डिजिटल प्लेटफॉर्म को आवाज उठाने, जुड़ने का, और बदलाव लाने का एक ताकतवर जरिया बना रही थीं। इससे पहले पाकिस्तान में कंदील बलोच की हत्या कर दी गई थी, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं। उनकी हत्या उनके ही रिश्तेदार ने की थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
