24 घण्टे ऑनलाइन

तुलसी के पौधे में बांधे ये धागा, घर में होगी धन-दौलत की बरसात

सभी घरों में तुलसी (Tulsi) का पौधा जरूर लगाया जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा मां लक्ष्मी वास करती हैं। उस घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहती है। भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है।…

24GhanteOnline
March 6, 2026
2 min read

सभी घरों में तुलसी (Tulsi) का पौधा जरूर लगाया जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां हमेशा मां लक्ष्मी वास करती हैं। उस घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहती है। भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। तुलसी के बिना श्रीहरि की पूजा अधूरी मानी जाती है।

वैज्ञानिक और आयुर्वेद की दृष्टि से देखें तो तुलसी के कई औषधीय लाभ हैं। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी (Tulsi) को काफी चमत्कारी माना गया है। तुलसी के पौधे को वास्तु दोष दूर करने वाला बताया गया है। शास्त्रों में तुलसी से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन-दौलत आती है।

तुलसी (Tulsi) के पौधे से जुड़े उपाय


- वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी (Tulsi) के पौधे को लेकर गुरुवार के दिन किया गया एक उपाय काफी लाभ देता है। तुलसी के पौधे में एक छोटा सा कलावा बांध दिया जाए, तो मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय से आप धनवान बन सकते हैं। ध्यान रखें कि कलावा बांधते समय मां लक्ष्मी से घर में सुख-समृद्धि देने की प्रार्थना करें। साथ ही मां लक्ष्मी के प्रति आभार व्यक्त करें।

- हर शुक्रवार के दिन तुलसी (Tulsi) के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इस उपाय से जीवन में ऐश्वर्य, वैभव और धन बढ़ता है।

- रविवार और एकादशी के दिन को छोड़कर तुलसी (Tulsi) को रोज जल चढ़ाएं। शाम के समय दीपक जलाकर संध्या वंदन करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…