24 घण्टे ऑनलाइन

गुरुवार के दिन न करें इसका सेवन, वरना भगवान विष्णु हो जाएंगे कुपित

सनातन धर्म में गुरुवार (Thursday) का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय भी किए जाते हैं, इस कारण भी गुरुवार महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान…

24GhanteOnline
June 11, 2026
2 min read

सनातन धर्म में गुरुवार (Thursday) का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय भी किए जाते हैं, इस कारण भी गुरुवार महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और उनके निमित्त व्रत रखने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि इस दिन कुछ कार्यों को करने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन हानि भी होती है। आइए जानते हैं कि गुरुवार (Thursday) के दिन कौन से काम करने से बचना चाहिए।

गुरुवार (Thursday)  के दिन इन नियमों का करें पालन


- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन किसी से भी धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए। यदि आप किसी से पैसों का लेन-देन करते हैं, तो इससे कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होने लगता है। साथ ही सुख-सुविधाओं में भी कमी आने लगती है।

- इस दिन केले का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान बृहस्पति देव की पूजा करते हैं, तो केले का सेवन करने से बचें। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है। इसी कारण से इस दिन केला खाना वर्जित है। माना जाता है कि यदि कोई इस दिन केले का सेवन करता है, तो उसे धन की हानि होती है और जीवन में समस्याएं आनी शुरू हो जाती है।

- गुरुवार (Thursday) के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय दीपक जलाने के लिए सरसों और तिल के तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा में देसी घी का दीपक ही जलाना चाहिए।

- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन सिलाई करना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस काम को करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।