24 घण्टे ऑनलाइन

ईको वैन और बस की भीषण टक्कर, दिवाली पर घर जा रहे तीन युवकों की मौत

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा (Accident) हुआ। ईको वैन और बस की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज…

24GhanteOnline
October 18, 2025
1 min read

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा (Accident) हुआ। ईको वैन और बस की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसा भुता थाना क्षेत्र के बीसलपुर रोड पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने करीब दो घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान राकेश (ग्राम खगड़िया), गौरव (ग्राम लहुआ) और जितेंद्र (ग्राम खदेवा खुर्रा) के रूप में हुई है। तीनों पीलीभीत जिले के रहने वाले थे और मथुरा से दीपावली मनाने अपने गांव लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा (Accident) तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ। बस चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।