हथियारबंद डकैतों ने तीन हिंदू युवकों का किया अपहरण, पुलिसे को दी ये बड़ी चेतावनी
कराची। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक और गंभीर घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने तीन हिंदू युवकों का अपहरण (Kidnapped) कर लिया है। यह घटना रहीम यार खान जिले के भोंग क्षेत्र में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक…
कराची। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक और गंभीर घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने तीन हिंदू युवकों का अपहरण (Kidnapped) कर लिया है। यह घटना रहीम यार खान जिले के भोंग क्षेत्र में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक शमन, शमीर और साजन भोंग के चौक सवेत्रा बेसिक हेल्थ यूनिट के पास खड़े थे, तभी पांच हथियारबंद डकैतों ने उन्हें अगवा कर लिया और कच्चा क्षेत्र की ओर ले गए।
किडनैप (Kidnapped) युवकों के साथ अपराधियों ने न केवल हिंसा की, बल्कि उनकी रिहाई के बदले पुलिस से एक मांग भी रखी है। डकैतों के सरगना, आशिक कोराई ने एक वीडियो संदेश जारी कर पुलिस को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि उनके परिवार के दस सदस्यों को रिहा नहीं किया गया, तो वे न केवल युवकों की हत्या करेंगे, बल्कि पुलिस पर भी हमला करेंगे। इस वीडियो में तीनों हिंदू युवक जंजीरों से बंधे हुए नजर आ रहे हैं और प्रशासन से अपनी रिहाई की गुहार लगा रहे हैं।
इस अपहरण की घटना ने न केवल पाकिस्तान के धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को उजागर किया है, बल्कि कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई है। पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हमले बढ़ते जा रहे हैं, और उन्हें सुरक्षा देने में सरकार की नाकामी दिख रही है।
प्लांट में चिमनी गिरने से 30 लोग दबे, कई मजदूरों की मौत की आशंका
फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, हालांकि डकैतों के दबदबे और खुलेआम हिंसा के कारण इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लगातार अपराध बढ़ रहा है। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
