ड्राइविंग सीख रहे युवक की कुएं में गिरी कार, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी पुलिस थाना अंतर्गत बालभारती मैदान के पास कार (Car) सीख रहे युवक की कार कुएं में गिर गई। जिससे कार में सवार दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। सूचना लगते ही आसपास के लोग…
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के बुटीबोरी पुलिस थाना अंतर्गत बालभारती मैदान के पास कार (Car) सीख रहे युवक की कार कुएं में गिर गई। जिससे कार में सवार दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। सूचना लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सहित युवकों के शवों को बाहर निकलवाया।
बुटीबोरी पुलिस थाने के इन्स्पेक्टर प्रताप भोसले ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात को हुई। एक कार में तीन युवक सवार थे। जिसमें से एक युवक कार सीख रहा था। तभी अचानक कार (Car) की रफ्तार तेज हुई और कार अनियंत्रित होकर मैदान के पास वाले कुएं में गिर गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद कार बाहर निकाली गई। साथ ही युवकों के शवों को भी बाहर निकलवाया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक युवक के नाम सुरज चव्हाण, साजन चव्हाण और संदीप चव्हाण बताए जा रहे हैं। सुरज और साजन दोनों सगे भाई हैं। जबकि संदीप, सूरज का दोस्त था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच अन्य एंगल से भी कर रही है। वहीं, इस घटना से गांव में मातम फैल गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
