24 घण्टे ऑनलाइन

पाक ने फिर की एयरस्ट्राइक, तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत, ACB ने किया ट्राई सीरीज से बायकॉट!

पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Afghanistan) की तालिबान सरकार के बीच चल रहा तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों ओर से लगातार हमले जारी हैं। इस बीच शुक्रवार को 48 घंटे के सीजफायर को आगे बढ़ाने की सहमति के कुछ देर बाद ही पाकिस्तान ने…

24GhanteOnline
October 18, 2025
2 min read

पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Afghanistan) की तालिबान सरकार के बीच चल रहा तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों ओर से लगातार हमले जारी हैं। इस बीच शुक्रवार को 48 घंटे के सीजफायर को आगे बढ़ाने की सहमति के कुछ देर बाद ही पाकिस्तान ने कायराना हरकत करते हुए अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। जिसमें अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों समेत कई लोगों की मौत हो गई है। अफगान क्रिकेट बोर्ड (Afghan Cricket Board) ने पाकिस्तान के इस हमले को कायरतापूर्ण बताया है। साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ अगामी टी20आई सीरीज खेलने से इंकार कर दिया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghan Cricket Board) ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘शोक संदेश….अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन ज़िले के बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया। इस हृदयविदारक घटना में, उरगुन ज़िले के तीन खिलाड़ी (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) और उनके साथ पाँच अन्य देशवासी शहीद हो गए, और सात अन्य घायल हो गए। ये खिलाड़ी इससे पहले एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में भाग लेने के लिए पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना गए थे। उरगुन लौटने के बाद, एक सभा के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया।’

अफगान बोर्ड (Afghan Cricket Board) ने आगे लिखा, ‘एसीबी इसे अफ़ग़ानिस्तान के खेल समुदाय, उसके एथलीटों और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति मानता है। एसीबी शहीदों के शोक संतप्त परिवारों और पक्तिका प्रांत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता भी व्यक्त करता है।

इस दुखद घटना के बाद और पीड़ितों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए, अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghan Cricket Board) ने नवंबर के अंत में होने वाली पाकिस्तान के साथ आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज़ में भाग लेने से इनकार कर दिया है। अल्लाह शहीदों को जन्नत में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे, घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे, और उनके परिवारों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य, सद्गति और शक्ति प्रदान करे।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…