24 घण्टे ऑनलाइन

कुवैत से आ रही इंडिगो की फ्लाइट को हाईजैक कर उड़ाने की धमकी

कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो ( Indigo) की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने की जानकारी लगते ही फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। इसके बाद अहमदाबाद में ही इमरजेंसी लैंडिंग की गई। धमकी की जानकारी टिशू पेपर पर…

24GhanteOnline
January 30, 2026
1 min read

कुवैत से दिल्ली आ रही इंडिगो ( Indigo) की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने की जानकारी लगते ही फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। इसके बाद अहमदाबाद में ही इमरजेंसी लैंडिंग की गई। धमकी की जानकारी टिशू पेपर पर लिखे एक नोट पर मिली। इसमें फ्लाइट को हाईजैक कर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

फ्लाइट ( Indigo) में सवार सभी 180 यात्रियों और उनके सामान की गहन जांच की जा रही है। अभी तक यात्रियों के पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल पूरे विमान की जांच भी की जा रही है। ऐसे में ये भी तय है कि यात्रियों को दिल्ली पहुंचने में अभी और समय लग सकता है।

देशभर में आए दिन इस तरह के मामले सामने आते ही रहते हैं, जब विमान या फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को इंडिगो की फ्लाइट को भी हाईजैक कर उड़ाने की धमकी मिली।

फ्लाइट ( Indigo) में एक टिश्यू पेपर पर बम की धमकी और विमान हाईजैक की जानकारी लिखी थी। टिशू पेपर मिलने के बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की।

Tags:indigo

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…