पाकिस्तान से पंगा मत लो... होल्कर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी
इंदौर । पाकिस्तान से युद्ध के हालात के बीच मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) को धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसके शीर्षक में होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) को बम से उड़ाने और देशभर में स्लीपर सेल होने की धमकी दी गई है।…
इंदौर । पाकिस्तान से युद्ध के हालात के बीच मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) को धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसके शीर्षक में होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium) को बम से उड़ाने और देशभर में स्लीपर सेल होने की धमकी दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने जांच प्रारंभ कर दी है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने आपरेशन सिंदूर प्रारंभ किया है।
इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण किया, जिसका भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया। इस बीच मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन को एक मिला धमकीभरा मेल मिला है। हालांकि मेल में लिखी भाषा से किसी शरारती दिमाग की करतूत नजर आती है।
मेल के शीर्षक में लिखा है, ‘आपके स्टेडियम (Holkar Stadium) में बम विस्फोट होगा।’ नीचे लिखा है, ‘पाकिस्तान से पंगा मत लो। अपनी सरकार को समझाओ। पाकिस्तान के विश्वसनीय स्लीपर सेल देशभर में हैं। ऑपरेशन सिंदूर के कारण आपके ‘अस्पताल’ में बम ब्लास्ट हो सकता है।’
Operation Sindoor के खिलाफ पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन बुनयान अल मरसूस’, जानें इसका मतलब
स्टेडियम (Holkar Stadium) की जगह अस्पताल लिखने से माना जा रहा है कि किसी संदेश को कापी-पेस्ट किया है। एमपीसीए की शिकायत के बाद तुकोगंज थाने के बल के साथ ही बम निरोधक इकाई ने दो घंटे तक स्टेडियम का मुआयना किया। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
