24 घण्टे ऑनलाइन

तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान और ISI का भी जिक्र

पटना। बिहार की राजधानी पटना में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा (Takht Sri Harmandir Sahib Gurudwara) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल द्वारा दी गई है। गुरुद्वारा की आधिकारिक ईमेल पर भेज मेल में…

24GhanteOnline
September 9, 2025
2 min read

पटना। बिहार की राजधानी पटना में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा (Takht Sri Harmandir Sahib Gurudwara) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल द्वारा दी गई है। गुरुद्वारा की आधिकारिक ईमेल पर भेज मेल में साफ-साफ लिखा था- लंगर हॉल में 4 RDX रखे हैं। साथ ही इस ई-मेल में पाकिस्तान जिंदाबाद और आईएसआई जिंदाबाद जैसे नारे भी लिखे थे। इस धमकी से गुरुद्वारा (Takht Sri Harmandir Sahib Gurudwara) परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

धमकी में VIP और कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकलने की चेतावनी दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत गुरुद्वारा परिसर की सघन तलाशी शुरू की।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें गुरुद्वारा पहुंचीं। काफी तलाशी ली गई, मगर कहीं कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मेल किसने और कहां से भेजा था। प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जगजीत सिंह ने बताया- यह किसी शरारत हो सकती है। मेल फर्जी लग रहा है। हमने प्रशासन को सूचना दे दी है। फिलहाल पूरे गुरुद्वारा परिसर में हाई अलर्ट जारी है। मेल कहां से आया था ये पुलिस पता कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।