पंजाब सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी भाईचारे, प्यार और अमन की धरती: CM भगवंत मान
लुधियाना। दिल्ली की तरह पंजाब में भी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का हजारों की संख्या में श्रद्धालु भरपूर लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) का कहना है कि पंजाब सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी…
लुधियाना। दिल्ली की तरह पंजाब में भी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का हजारों की संख्या में श्रद्धालु भरपूर लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) का कहना है कि पंजाब सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी भाईचारे, प्यार और अमन की धरती है। सद्भावना के भाव को और मजबूत करने के मकसद से आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की है।
उन्होंने (CM Bhagwant Mann) बताया कि इस योजना में सभी धर्म के लोगों को अपने-अपने तीर्थस्थलों पर पूजा, इबादत करने के लिए मुफ्त भेजा जाता है। अगर हिंदू हैं तो अपने धार्मिक स्थल माता वैष्णो देवी, माता चिंतपुर्नी जी, माता नैना देवी जी, माता ज्वाला जी, सालासर धाम, खाटू श्याम जी, वारानसी, मथुरा की यात्रा कर सकते हैं वहीं अगर मुस्लिम समाज के लोग भी अजमेर शरीफ या अन्य मजहबी स्थानों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि इसी प्रकार सिख समाज के श्रद्धालु श्री हजूर साहिब और श्री पटना साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब और श्री दमदमा साहिब आदि की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इस योजना की सबसे खूबसूरत बात ये है कि कोई भी श्रद्धालु किसी भी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जा सकता है। पंजाब सरकार का लक्ष्य लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने का है।
महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पर पथराव, झांसी से प्रयागराज जा रही थी ट्रेन
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है ‘यह योजना गुरु साहिब की शिक्षाओं और फलसफे के मुताबिक है, जिन्होंने लोगों को आपसी भाईचारे और अमन का संदेश दिया।’ मुख्यमंत्री कहते हैं ‘इस योजना का मकसद आम लोगों की धार्मिक इच्छाओं को पूरा करने वाला है। इसमें किसी प्रकार की बंदिश नहीं रखी गई है।
पंजाब सरकार ने बताया है कि इस योजना के तहत श्रद्धालु अपनी इच्छा और जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं कि वो कहां जाना चाहते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के लिए सरकार की तरफ से ट्रेन का इंतजाम किया जाता है जबकि छोटी दूरी की यात्रा बसों में की जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
