24 घण्टे ऑनलाइन

इस मुहूर्त में भूल कर भी न करें ये काम

जब भी कोई व्रत या त्योहार होता है तो उसकी तैयारियों के लिए लोग ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta) में उठकर काम करने लगते हैं. शास्त्रों में भी इस समय को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है. प्राचीन काल की बात करें तो ऋषि मुनि…

24GhanteOnline
January 1, 2026
2 min read

जब भी कोई व्रत या त्योहार होता है तो उसकी तैयारियों के लिए लोग ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta) में उठकर काम करने लगते हैं. शास्त्रों में भी इस समय को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है. प्राचीन काल की बात करें तो ऋषि मुनि हमेशा ही ब्रह्म मुहूर्त में उठते थे.

फिर ईश्वर का वंदना करते थे. हालांकि, अभी भी कई घरों के बड़े-बुजुर्ग सुबह ब्रह्म मुहूर्त (Brahma Muhurta) में ही उठना पसंद करते हैं. ब्रह्म मुहूर्त न केवल शास्त्रों के नजरिए से बल्कि आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा पद्धति के नजरिए से भी महत्वपूर्ण है. दरअसल ब्रह्म का अर्थ ज्ञान होता है. ऐसे में ब्रह्म मुहूर्त का अर्थ ज्ञान का समय होता है.

शास्त्रों के अनुसार अगर कोई जातक ब्रह्म मुहूर्त में उठता है तो उसकी आयु में वृद्धि होती है. साथ ही वह रोग मुक्त भी रहता है. सुबह का समय लोगों की खुशहाल जिंदगी के लिए बहुत ही जरूरी होता है. वैसे तो यह मुहूर्त बेहद शुभ होता है लेकिन इस दौरान कुछ बातों की मनाही होती है. आइए आपको बताते हैं ब्रह्म मुहूर्त में कौन से काम नहीं करने चाहिए.

-ब्रह्म मुहूर्त में उठकर अगर आप योजनाएं बनाएं या कोई अहम निर्णय लें तो बेहतर होता है. लेकिन इस दौरान कोई भी नकारात्मक ख्याल मन में नहीं लाना चाहिए. ब्रह्म मुहूर्त में कोई भी नेगेटिव सोच आपको परेशान कर सकती है. इससे व्यक्ति पूरे दिन तनाव में ही रहता है.

-ब्रह्म मुहूर्त में भगवान का नाम लेने से दिन खुशहाल गुजरता है. मन में पॉजिटिविटी आती है. ऐसे में इस पवित्र समय पर प्रणय संबंध न बनाएं. कहते हैं कि इससे शरीर को रोग घेर लेते हैं. साथ ही आयु भी कम होती है.

-कई लोगों की आदत होती है कि वह सुबह उठने के बाद ही चाय-नाश्ता करने लगते हैं. यह आदत सही नहीं मानी गई है. अगर ब्रह्म मुहूर्त में या सुबह उठते ही भोजन करने लग जाते हैं तो इससे व्यक्ति को बीमारियां घेरने लगती हैं. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले ईश्वर का ध्यान करें. फिर अपने माता-पिता, गुरुओं और परिवार के बारे में सोचें. उसके बाद ही कुछ ग्रहण करें

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…