24 घण्टे ऑनलाइन

ये खास चीज देंगे होने वाली दुल्हन के चेहरे को निखार

चेहरे का प्राकृतिक निखार (Glow) आपकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करता हैं। हर दुल्हन (Bride) चाहती हैं कि वह अपनी शादी में कम मेकअप करें और सिर्फ अपने चहरे के निखार (Glow) से ही उनका आकर्षण बना रहें। आने वाले दिनों में…

24GhanteOnline
February 18, 2026
3 min read

चेहरे का प्राकृतिक निखार (Glow) आपकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करता हैं। हर दुल्हन (Bride) चाहती हैं कि वह अपनी शादी में कम मेकअप करें और सिर्फ अपने चहरे के निखार (Glow) से ही उनका आकर्षण बना रहें। आने वाले दिनों में शादियों का सीजन आने वाला हैं और दुल्हनों को अपने निखार की चिंता सताने लगी हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए घर के बने कुछ बेहतरीन उबटन लेकर आए हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको भी सुंदर, मुलायम और बेदाग त्वचा दिलाने में मदद करेंगे। इन्हें आजमाते ही आपको फर्क महसूस होने लगेगा और त्वचा को नई रंगत मिलेगी।

हल्दी व नींबू


एक कटोरी में 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, जरूरतानुसार नींबू का रस मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 25 मिनट तक इसे लगा रहने दें।‌‌‌‌‌‌‌ बाद में इसे ताजे पानी से धोएं। इससे चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी देर हो पिंपल्स, दाग-धब्बे व झुर्रियां दूर होती है। साथ ही त्वचा पर जमा एक्सट्रा ऑयल रिमूव होगा

शहद, बेसन और ऑलिव ऑयल


एक कटोरी में 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच बेसन, 2 चुटकी हल्दी और ऑलिव ऑयल की 5-6 बूंदें डालकर मिलाएं। तैयार उबटन को चेहरे व गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं। बाद में ताजे पानी से चेहरा धो लें। यह उबटन स्किन को गहराई से साफ कर ब्लीच का काम करेगा।

खीरा व नींबू


एक कटोरी में खीरे और नींबू का रस बराबर मात्रा में लें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। तैयार मिश्रण को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे साफ कर लें।‌ यह उबटन टोनर की तरह काम कर स्किन पोर्स को गहराई से साफ टेनिंग की समस्या भी दूर करेगा।

आंवला व चंदन


साफ और मुलायम त्वचा के लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच चंदन, आंवला पाउडर और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। तैयार उबटन को चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 15 मिनट या सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धोएं। स्किन पर रूखापन महसूस होने पर जैतून तेल से मसाज करें।

बेसन, दही और हल्दी


एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। तैयार उबटन को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। फिर इसे ताजे पानी से धोएं। इससे त्वचा नमी मिलने के साथ चेहरा सुंदर, मुलायम और ग्लोइंग नजर आता है।

चंदन व दूध


झाइयों की समस्या दूर करने के लिए दूध और चंदन का उबटन लगाकर फायदेमंद रहेगा। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच चंदन पाउडर, चुटकीभर हल्दी और 1 चम्मच दूध डालकर मिलाएं। तैयार मिश्रण हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। फिर इसे ताजे पानी से साफ कर लें। इस उबटन से चेहरे पर पड़ी झाइयां व कालापन दूर हो चेहरा बेदाग नजर आता है।

शहद व दूध


साफ, निखरी और ग्लोइंग स्किन के लिए दूध से तैयार उबटन लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच दूध और शहद डालें। अब इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। तय समय के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।