24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट में बनाए कटोरी ढोकला, सभी को आएगा पसंद

गुजरात के प्रसिद्द व्यंजन ढोकला (Dhokla) के बारे में तो सभी जानते ही हैं और सभी ने कभी ना कभी इसका स्वाद चखा ही होगा। घरों में नाश्ते में ढोकला बना ही लिया जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए अलग अंदाज में कटोरी…

24GhanteOnline
June 10, 2026
2 min read

गुजरात के प्रसिद्द व्यंजन ढोकला (Dhokla) के बारे में तो सभी जानते ही हैं और सभी ने कभी ना कभी इसका स्वाद चखा ही होगा। घरों में नाश्ते में ढोकला बना ही लिया जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए अलग अंदाज में कटोरी ढोकला (Katori Dhokla)  बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

कटोरी ढोकला (Katori Dhokla)  बनाने के लिए सामग्री

बेसन - 1 कप
चीनी - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
इनो - 1/2 छोटा चम्मच
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच

तड़के के लिए सामग्री

तेल - 1 बड़ा चम्मच
राई - 1/4 बड़ा चम्मच
चीनी - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - 1 (कटी हुई)
पानी - 2 कप
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

कटोरी ढोकला (Katori Dhokla)  बनाने की विधि

- एक बाउल में एनो छोड़कर बाकी की सामग्री और पानी मिलाएं।
- तैयार घोल 10 मिनट तक अलग रखें।
- कटोरियों को तेल से ग्रीस करें।
- अब बैटर में एनो मिलाकर कटोरियों में भरकर स्टीमर में रखें।
- इसे मध्यम आंच पर 20 मिनट पकाएं।
- पैन में तेल गर्म करके राई चटका कर पानी डालें।
- अब हरी मिर्च और बाकी की सामग्री डालकर पकाएं।
- ढोकले को कटोरी से निकाल कर सर्विंग प्लेट में रखें।
- इसपर तैयार पानी डालकर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।