24 घण्टे ऑनलाइन

अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कुलभूषण जाधव को लेकर कह दी ये बात

कराची। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान की सरकार से सुप्रीम कोर्ट में चौंकाने वाला बयान सामने आया है। रक्षा मंत्रालय ने अपने सुप्रीम कोर्ट को बताया है…

24GhanteOnline
April 20, 2025
2 min read

कराची। पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान की सरकार से सुप्रीम कोर्ट में चौंकाने वाला बयान सामने आया है। रक्षा मंत्रालय ने अपने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि कुलभूषण जाधव को अपील करने का कोई अधिकार नहीं था। इसके पीछे का तर्क ये दिया गया कि आईसीजे का आदेश केवल राजनयिक पहुंच तक ही सीमित था। कुलभूषण जाधव भारतीय जासूस होने के आरोपों के चलते पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) , जो भारतीय जासूस होने के आरोपों के चलते पाकिस्तान की जेल में बंद है। 2019 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के फैसले के बाद अपील करने का अधिकार नहीं दिया गया था, क्योंकि फैसले में केवल काउंसलर एक्सेस के मामले को प्रदर्शित किया गया था।

जून 2019 में भारत के पक्ष में फैसला सुनाते हुए, ICJ ने जाधव के काउंसलर एक्सेस के अधिकार की पुष्टि की और पाकिस्तान से उनकी सजा और मौत की सजा की समीक्षा और पुनर्विचार करने को कहा था।

रामबन में बादल फटने से भारी तबाही, 3 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जादव इतने साल जेल में रहने के बाद भी अब तक अपनी सजा के खिलाफ अपील नहीं कर पाया है। जबकि इस मामले में ICJ साल 2019 में सजा पर रोक लगाने और फिर से विचार करने की बात कही थी। उस दौरान कोर्ट ने कहा था कि जाधव को भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करने की अनुमति भी दी जाए। भारत पहले ही जाधव पर लगाए गए आरोपों को हास्यास्पद बता चुका है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…