24 घण्टे ऑनलाइन

बालों का घना और मोटा बनाएंगे ये घरेलू उपाय

झड़ते बालों (Hair Fall) की समस्या से आज हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। पतले-झड़ते बाल आपकी पर्सनालिटी खराब करने के साथ आपका आत्मविश्वास भी कमजोर बना देते हैं। बता दें, हेयर फॉल का मुख्य कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी,…

24GhanteOnline
July 16, 2025
2 min read

झड़ते बालों (Hair Fall) की समस्या से आज हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। पतले-झड़ते बाल आपकी पर्सनालिटी खराब करने के साथ आपका आत्मविश्वास भी कमजोर बना देते हैं। बता दें, हेयर फॉल का मुख्य कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी, जीवन में जरूरत से ज्यादा तनाव, प्रदूषण या फिर हार्मोनल बदलाव हो सकता है। लोग अपनी शर्मिंदगी छिपाने के लिए कभी महंगे प्रोडक्ट्स तो कभी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। बावजूद इसके या तो ये असरदार नहीं निकलते या फिर इनके इस्तेमाल से कई तरह के साइड इफेक्ट्स होने लगते हैं। हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या को कुछ घरेलू उपाय अपनाकर ठीक किया जा सकता है।

हेयर फॉल (Hair Fall) रोककर बालों को मोटा बनाएंगे ये घरेलू उपाय


एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को हेयरलाइन और स्कैल्प पर 30 मिनट लगाकर रखें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहे तो एलोवेरा के साथ आधा चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते हैं। बता दें, एलोवेरा में मौजूद एंजाइम्स और विटामिन्स स्कैल्प को हाइड्रेट करके हेयर ग्रोथ को प्रमोट करते हैं।

मेथी दाना पेस्ट

इस उपाय को करने के लिए 2 चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह मेथी को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर हेयरलाइन पर 30 मिनट तक लगाएं रखें। तय समय बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। मेथी में मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड बालों को मजबूत बनाकर हेयरलाइन को घना करने में मदद कर सकता है।

नारियल तेल और करी पत्ते का उपाय

बालों में नारियल तेल लगाने से जड़ों को गहराई से पोषण मिलता है जबकि करी पत्ता हेयर ग्रोथ को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में 12 करी पत्ते डालकर हल्का गर्म कर लें। तेल ठंडा होने पर स्कैल्प पर धीरे-धीरे इस तेल से मसाज करके उसे रातभर लगा रहने दें और सुबह माइल्ड शैंपू से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 2 बार करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।