24 घण्टे ऑनलाइन

इन उपायों से लंबी होगी आपकी उम्र, टाला जा सकता है अकाल मृत्‍यु का योग

जीवन का सत्य हैं मृत्य (Death) जिसे नकारा नहीं जा सकता हैं। हर व्यक्ति को कभी ना कभी मृत्यु तो आनी ही हैं। लेकिन समय से पहले मृत्य सभी के लिए कष्टकारी साबित होती हैं। आज हम आपको ज्योतिष में बताए कुछ ऐसे उपायों की…

24GhanteOnline
December 5, 2025
3 min read

जीवन का सत्य हैं मृत्य (Death) जिसे नकारा नहीं जा सकता हैं। हर व्यक्ति को कभी ना कभी मृत्यु तो आनी ही हैं। लेकिन समय से पहले मृत्य सभी के लिए कष्टकारी साबित होती हैं। आज हम आपको ज्योतिष में बताए कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे अकाल मृत्‍यु (Untimely Death) का योग टाला जा सकता हैं और अपनी उम्र को लंबा किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

भोलेनाथ को ऐसे करें प्रसन्‍न, म‍िलेगी कृपा


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर कुंडली में अकाल मृत्‍यु का योग हो तो भोलेनाथ का स्‍मरण करना चाह‍िए। श‍िवशंकर जी के बारे में कहा जाता है कि जो महाकाल के भक्त होते हैं उनका काल भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसल‍िए अकाल मृत्‍यु (Untimely Death) का भय हो तो उसे टालने के ल‍िए जल में तिल और शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र और ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए। ध्‍यान रखें क‍ि यह उपाय प्रत्‍येक शनिवार को करना चाह‍िए। यह करते समय मन में अगाध आस्‍था और श्रद्धा होनी चाह‍िए अन्‍यथा इसका कोई फल नहीं म‍िलता।

यह उपाय भी टाल देता है अकाल मृत्‍यु (Untimely Death) योग


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक की अकाल मृत्‍यु का भय हो तो उसके ल‍िए मंगलवार और शन‍िवार को उपाय करना चाह‍िए। इसके ल‍िए काले तिल और जौ का आटा तेल में गूंथकर एक मोटी रोटी पका लें। इसके बाद गुड़ और तेल में वह रोटी म‍िला लें फ‍िर जिस व्यक्ति की अकाल मृत्‍यु की आशंका हो उसके सिर से 7 बार उतारें। इसके बाद उसे भैंस को खिला दें। मान्‍यता है ऐसा करने से अकाल मृत्‍यु का भय खत्‍म हो सकता है।

शन‍िवार को करें ये काम, टल सकती है अकाल मृत्‍यु (Untimely Death)


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अकाल मृत्‍यु टालने के ल‍िए न्‍याय के देवता शन‍िदेव की पूजा करनी चाह‍िए। इसके अलावा प्रत्‍येक शनिवार को शन‍िदेव के पूजन के अलावा लोहे की वस्‍तुए, शन‍ि चालीसा, जूता-चप्‍पल, काले वस्‍त्र और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही अकाल मृत्‍यु का योग भी टल जाता है।

चील या कौए का यह उपाय भी कर सकते हैं


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी को अकाल मृत्‍यु (Untimely Death) का भय सता रहा हो तो गुड़ और आंटे के गुलगुले बना लें। इसके बाद उन गुलगुलों को जातक के स‍िर से सात बार उतारकर चील या कौए को खिला दें। मान्‍यता है क‍ि यह उपाय जातक को अकाल मृत्‍यु के भय से बचाता है। लेक‍िन यह उपाय जातकों को मंगलवार, शनिवार या फिर रविवार को ही क‍िया जाना चाह‍िए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…