24 घण्टे ऑनलाइन

ये है दुनिया की बेस्ट तस्वीर, जानिए कौन है फोटो वाला लड़का और फोटोग्राफर

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फोटो जर्नलिज़्म अवॉर्ड वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर 2025 (World Press Photo of the Year) का खिताब इस बार एक फिलिस्तीनी बच्चे की तस्वीर को दिया गया है, जो गाजा युद्ध की त्रासदी को संवेदनशीलता के…

24GhanteOnline
April 18, 2025
3 min read

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित फोटो जर्नलिज़्म अवॉर्ड वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर 2025 (World Press Photo of the Year) का खिताब इस बार एक फिलिस्तीनी बच्चे की तस्वीर को दिया गया है, जो गाजा युद्ध की त्रासदी को संवेदनशीलता के साथ सामने लाती है।ये तस्वीर है 9 साल के फिलिस्तीनी बच्चे महमूद अजजूर की, जिसने एक इजराइली हमले में अपने दोनों हाथ खो दिए।

ये तस्वीर खींची है गाजा की रहने वाली फोटो जर्नलिस्ट समर अबू अलऊफ ने, जो इन दिनों कतर के दोहा शहर में रह रही हैं। समर ने ये तस्वीर जून 2024 में ली थी, जब वो खुद और महमूद, दोनों दोहा के एक ही अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रह रहे थे। महमूद वहां इलाज के लिए अपने परिवार के साथ लाया गया था। आइए जानते हैं फोटो ऑफ द ईयर वाले लड़के महमूद और फोटोग्राफर समर की कहानी

तस्वीर जो बनी वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर  (World Press Photo of the Year)


तस्वीर में महमूद अजजूर कैमरे की ओर शांत निगाहों से देख रहा है उसके दोनों हाथ कंधों के ठीक नीचे से गायब हैं। यह तस्वीर न्यू यॉर्क टाइम्स के लिए ली गई थी और मार्च 2024 में गाजा सिटी में हुए हमले के बाद की है। ये सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि एक चीख है जो उन हजारों बच्चों की कहानी कहती है जो इस जंग में सबकुछ खो बैठे हैं।

समर अबू अलऊफ़ कौन है?


समर अबू अलऊफ एक सेल्फ-टॉट फोटो जर्नलिस्ट हैं, यानी उन्होंने फोटोग्राफी की कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं ली। 2010 से अब तक वो गाजा की हर बड़ी खबर को कवर करती रही हैं। चाहे वो संघर्ष की कहानी हो, या आम लोगों की जिंदगी की। 2021 में इजराइल-गजा जंग के दौरान उन्होंने न्यू यॉर्क टाइम्स के लिए काम करना शुरू किया। तब से लेकर आज तक वो युद्ध के बीच से दुनिया को वो तस्वीरें भेजती रही हैं।

पहले भी जीत चुकी हैं अवॉर्ड


2023 में उन्होंने पोल्क अवॉर्ड जीता था, जिसमें उनकी एक तस्वीर काफी चर्चित रही। उस तस्वीर में कुछ बच्चे स्कूल में सिर उठाकर आसमान की ओर देख रहे थे। ऊपर से बम गिरने की आवाज़ें आ रही थीं। 2024 में उन्हें Anja Niedringhaus Courage in Photojournalism Award मिला, जिसमें उन्होंने युद्ध में महिलाओं और बच्चों की हालत को 12 फोटोज़ की सीरीज़ में दिखाया। 2019 में उन्होंने Middle East Eye के लिए भी काम किया, जहां उन्होंने ना सिर्फ बच्चों की मौतें, बल्कि ग़ाज़ा की सामाजिक-आर्थिक परेशानियों को भी दस्तावेज किया।

कोई हमारी सुनता नहीं था समर


समर ने 2016 में एक इंटरव्यू में कहा था कि गाजा में इस काम की शुरुआत करना बहुत मुश्किल था। न तो लोग प्रोत्साहित करते थे, न ही किसी को फर्क पड़ता था। लेकिन आज उनकी तस्वीरें दुनिया के सबसे बड़े अख़बारों के पन्नों पर छप रही हैं। और अब, महमूद की तस्वीर के जरिए समर ने न सिर्फ एक अवॉर्ड जीता है, बल्कि पूरी दुनिया को जंग के दर्द की तस्वीर भी दिखा दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…