7000mAh बैटरी के साथ आज लॉन्च होगा ये फोन, मिलेंगे ये टॉप 5 फीचर्स
आज भारतीय बाजार में Motorola कंपनी का नया स्मार्टफोन धमाकेदार एंट्री करने वाला है, इस नए फोन का नाम है Moto G57 Power 5G. इस फोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले चलिए आपको इस फोन में मिलने वाले 5 कमाल के फीचर्स के बारे में…
आज भारतीय बाजार में Motorola कंपनी का नया स्मार्टफोन धमाकेदार एंट्री करने वाला है, इस नए फोन का नाम है Moto G57 Power 5G. इस फोन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले चलिए आपको इस फोन में मिलने वाले 5 कमाल के फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं जो कंपनी ने कंफर्म कर दिए हैं. साथ ही आपको इस बात की भी जानकारी देंगे कि इस फोन को किस सेगमेंट में उतारा जा सकता है?
Moto G57 Power 5G Specifications:
ये दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा.
इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 50MP Sony LYTIA 600 कैमरा सेंसर मिलेगा जो इस सेगमेंट में सबसे बेस्ट रिजल्ट देगा.
7000mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी, दावा किया जा रहा है कि सिंगल चार्ज पर ये फोन 60 घंटे तक चलेगा.
इस मोटोरोला फोन में 6.72 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलेगी जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी.
इस फोन की बिल्ड क्वालिटी को लेकर कहा जा रहा है कि ये फोन मिल्ट्री MIL STD 810H सर्टिफाइड है यानी मजबूत भी नंबर 1 होगी. इसके अलावा स्क्रीन के बचाव के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का भी इस्तेमाल हुआ है.
टॉप 5 फीचर्स के अलावा इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और रियर में 50 मेगापिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और एआई फीचर्स दिए जाएंगे. ये फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा लेकिन रैम बूस्ट की मदद से रैम को 24 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा.
Moto G57 Power 5G Price in India (संभावित)
मोटोरोला कंपनी के इस अपकमिंग फोन की सटीक कीमत तो लॉन्च के बाद ही सामने आएगी. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोन 30 हजार रुपए से कम कीमत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
