24 घण्टे ऑनलाइन

Tata Sierra के इस मॉडल पर टूटी खरीदारों की भीड़, डिलीवरी डेट आई सामने

नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) 25 नवंबर को लॉन्च हो चुकी है और इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है. इस SUV को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि पहले ही दिन 70,000 बुकिंग हो गईं और यह आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है. मजेदार बात ये है…

24GhanteOnline
January 12, 2026
2 min read
Tata Sierra के इस मॉडल पर टूटी खरीदारों की भीड़, डिलीवरी डेट आई सामने

नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) 25 नवंबर को लॉन्च हो चुकी है और इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है. इस SUV को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि पहले ही दिन 70,000 बुकिंग हो गईं और यह आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है. मजेदार बात ये है कि डीलरों के मुताबिक, लगभग 55 प्रतिशत लोग डीजल मॉडल चुन रहे हैं, 25 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत टर्बो-पेट्रोल मॉडल चुन रहे हैं.

कलर ऑप्शन


टाटा सिएरा (Tata Sierra) 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, इसमें अंडमान एडवेंचर, बंगाल रूज, मुन्नार मिस्ट, प्रिस्टिन व्हाइट, प्योर ग्रे और कूर्ग क्लाउड का ऑप्शन हैं. रंग इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप कौन सा मॉडल चुन रहे हैं, हालांकि सबसे महंगे तीन मॉडल्स में सभी 6 रंग उपलब्ध हैं.

कीमत और मुकाबला


सिएरा (Tata Sierra) की शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख है, जो टॉप मॉडल के लिए ₹21.29 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. टर्बो-पेट्रोल मॉडल की शुरुआत ₹17.99 लाख से होती है. इस गाड़ी की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी. बाजार में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलीवेट जैसी गाड़ियों से है.

टाटा ने बढ़ाया प्रोडक्शन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स की वजह से टाटा ने सिएरा का प्रोडक्शन बढ़ाने का फैसला किया है. पहले जहां टाटा हर महीने सिएरा की 7 हजार यूनिट बनाने का टारगेट लेकर चल रही थी, वहीं अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 12-15 हजार यूनिट तक कर दिया है. इतना ही नहीं, कंपनी बुकिंग बढ़ने पर यह लक्ष्य बदला भी सकती है.

इंजन और वेरिएंट्स


डीजल इंजन: इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन काफी पावरफुल है. यह सभी सात मॉडल्स (Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+) में उपलब्ध है. बेस मॉडल और एडवेंचर ट्रिम को छोड़कर, बाकी सभी डीजल मॉडल्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी है.
पेट्रोल इंजन: इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मैन्युअल और DCA ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. ध्यान दें कि सबसे महंगा मॉडल (Accomplished+) इस इंजन के साथ नहीं मिलता.
टर्बो पेट्रोल इंजन: यह इंजन केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है और सिर्फ बड़े मॉडल्स (Adventure+, Accomplished और Accomplished+) में ही मिलता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…