24 घण्टे ऑनलाइन

हाथ में मौजूद ये रेखा जीवन में मचाती है उथल-पुथल

मंगल पर्वत से निकलकर भाग्य एवं जीवन रेखा (life line) को छूकर जाने वाली रेखा राहु (Rahu Rekha) की रेखा कहलाती हैं। कभी-कभी मंगल से निकली रेखा भाग्य एवं जीवन रेखा को काटकर हृदय रेखा तक भी पहुंचती है। हस्तरेखा विज्ञान में…

24GhanteOnline
April 24, 2026
2 min read

मंगल पर्वत से निकलकर भाग्य एवं जीवन रेखा (life line) को छूकर जाने वाली रेखा राहु (Rahu Rekha) की रेखा कहलाती हैं। कभी-कभी मंगल से निकली रेखा भाग्य एवं जीवन रेखा को काटकर हृदय रेखा तक भी पहुंचती है।

हस्तरेखा विज्ञान में इस रेखा को भी राहु की रेखा माना गया है। हाथ में इन रेखाओं की संख्या एक से लेकर चार तक होती है। हस्तरेखा विज्ञान में राहु की मोटी रेखाओं को महत्वपूर्ण माना गया है। जानिए जीवन पर क्या असर डालती हैं राहु की रेखाएं।

-यदि राहु रेखा जीवन रेखा को काटे तो यह दोषपूर्ण मानी गई है। इस तरह के लोगों को अपने जीवन में कदम-कदम पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जीवन में काम नहीं बन पाते। आर्थिक परेशानियां घेरे रहती हैं। यदि राहु रेखा भाग्य रेखा को काटे तो जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहता है और परेशानियां बनी रहती हैं। दोनों ही स्थिति में राहु रेखा व्यक्ति के व्यवसाय को भी प्रभावित करती है और वह इतनी तरक्की नहीं कर पाता जितना कि उसे लाभ मिलना चाहिए।

-यदि राहु रेखा केवल मस्तिष्क रेखा तक पहुंचे और वहां आकर रुक जाए तो यह स्थिति भी अच्छी नहीं मानी जाती। इसके भी जीवन में अशुभ परिणाम मिलते हैं। राहु रेखा (Rahu Rekha) की यह स्थिति भी व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल, दुर्घटनाएं और जेल जाने के योग बनाती है। लेकिन यदि राहु रेखा मस्तिष्क रेखा को काट दे तो यह दोष कम हो जाता है।

-व्यक्ति के हाथ में यदि लंबी राहु हो तो यह सकारात्मक मानी गई है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार राहु रेखा की यह स्थिति व्यक्ति के भाग्य को चमकाती है। ऐसा व्यक्ति जिस क्षेत्र में काम करता है उसमें उन्नति और सम्मान दोनों पाता है। इस तरह के लोग कुछ खास तरह के क्षेत्रों में काम करने वाले होते हैं। ज्यादातर वैज्ञानिक और शोध करने वाले लोगों के हाथों में इस तरह की राहु रेखाएं मिलती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…