24 घण्टे ऑनलाइन

ये दुनिया का सबसे महंगा अंडा, कीमत इतनी कि 100 हेलीकॉप्टर खरीद लो!

एक अंडे (Egg) की कीमत कितनी हो सकती है? 7 रुपये, 10 रुपये या ज्यादा से ज्यादा 25 रुपये। लेकिन एक ऐसा अंडा (Most Expensive Egg) भी है, जिसकी कीमत 30.2 मिलियन डॉलर (यानी लगभग 273 करोड़ रुपये) है। जी हां, आपने बिल्कुल सही…

24GhanteOnline
December 4, 2025
2 min read
ये दुनिया का सबसे महंगा अंडा, कीमत इतनी कि 100 हेलीकॉप्टर खरीद लो!

एक अंडे (Egg) की कीमत कितनी हो सकती है? 7 रुपये, 10 रुपये या ज्यादा से ज्यादा 25 रुपये। लेकिन एक ऐसा अंडा (Most Expensive Egg) भी है, जिसकी कीमत 30.2 मिलियन डॉलर (यानी लगभग 273 करोड़ रुपये) है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। इतने पैसों में तो आप आराम से 100 से ज्यादा चमचमाते हेलीकॉप्टर खरीद सकते हैं।

यहां बात हो रही है ‘विंटर एग’ (Winter Egg) की, जो बीते मंगलवार को बिकने के बाद ऑक्शन का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है। इसे रूस के मशहूर जौहरी फैबरगे (Russian Jeweler Fabergé) ने बनाया था, और यह उनकी कलाकारी का सबसे नायाब नमूना है।

Image

जानकारी के अनुसार, बर्फ के पिघलते टुकड़े जैसा दिखने वाला यह अंडा (Egg) क्रिस्टल से बना है। इसमें छोटे-छोटे करीब 4,500 हीरे जड़े हैं। इसके अलावा अंडे के भीतर फूलों से भरी एक टोकरी रखी है। कुल मिलाकर इस ‘क्रिस्टल फैबरगे एग’ (Crystal Fabergé Egg) की कारीगरी इतनी शानदार है कि लोग देखते ही रह जाते हैं।


🚨 JUST IN

One of the rarest moments in history

A Fabergé Egg will be put up for sale at auction

On December 2nd at Christie’s

A breathtaking 1913 masterpiece valued at around $27 million

A storm of diamonds, platinum, rock crystal, quartz, nephrite, and gold

Breathtaking! https://t.co/0oSc1r6I40 pic.twitter.com/hIpnJgoPif


— Mambo Italiano (@mamboitaliano__) November 4, 2025

इस अंडे का इतिहास भी किसी फिल्म के स्क्रिप्ट से कम नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, यह अंडा 1913 में रूस के जार निकोलस द्वितीय (Czar Nicholas II) ने अपनी मां महारानी मारिया फियोदोरोवना को ईस्टर पर तोहफे में दिया था। यह महज एक कलाकृति नहीं, बल्कि उस रॉयल फैमिली की शानो शौकत का सबसे बड़ा प्रतीक था, जो रूसी क्रांति में खत्म हो गया। ये भी

कहते हैं कि जार का शासन खत्म होने के बाद यह अंडा गुम हो गया था, लेकिन 1990 के दशक में यह फिर से सामने आया। तब से यह अंडा (Egg) हर बार बिका, और इसने अपनी नीलामी के पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अब 273 करोड़ रुपये में बिककर इस अंडे ने साबित कर दिया है कि कला और इतिहास की कीमत दौलत से कहीं ज्यादा होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।