24 घण्टे ऑनलाइन

ये है Jio का सबसे महंगा प्लान, जानें कीमत-बेनिफिट्स-वैलिडिटी

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के पास प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक नहीं बल्कि कई सस्ते Recharge Plans हैं, ये बात तो आप जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि जियो का सबसे महंगा प्लान कितने का है? आपके…

24GhanteOnline
January 9, 2026
2 min read
ये है Jio का सबसे महंगा प्लान, जानें कीमत-बेनिफिट्स-वैलिडिटी

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio के पास प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक नहीं बल्कि कई सस्ते Recharge Plans हैं, ये बात तो आप जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि जियो का सबसे महंगा प्लान कितने का है? आपके पास भी अगर जियो कंपनी की प्रीपेड सिम है तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आखिर कंपनी का सबसे महंगा प्लान कितने का आता है और प्लान के साथ कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलते हैं?

Jio के सबसे महंगे प्लान की कीमत 3999 रुपए है, ये प्लान यूजर्स को बहुत से बेनिफिट्स ऑफर करता है. चलिए आपको बताते हैं कि अगर कोई यूजर रिलायंस जियो के 3999 रुपए वाले प्लान को खरीदता है तो इस कीमत में कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलेंगे?

Reliance Jio 3999 Plan Details


3999 रुपए वाले प्लान के साथ कंपनी की तरफ से हर रोज 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस प्लान के साथ Unlimited 5G Data का भी बेनिफिट दिया जाता है, लेकिन तब जब आप 5जी फोन और कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में हो. अनलिमिटेड का फायदा मौजूदा डेटा के खत्म होने के बाद मिलता रहता है.

Jio 3999 Plan Validity


3999 रुपए वाले प्लान के साथ कंपनी की तरफ से 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. 365 दिन की वैधता और प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 912.5 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है. इस प्लान को खरीदने के साथ कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं जैसे कि 2 महीने का फ्री जियो होम ट्रायल, लेकिन ये फायदा नए कनेक्शन पर मिलेगा.

इसके अलावा 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का मोबाइल/टीवी एक्सेस, 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज और FanCode का बेनिफिट भी इस प्लान के साथ दिया जाता है. ये प्लान 18 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को 35100 रुपए की कीमत वाला Google Gemini Pro का बेनिफिट भी देगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…