24 घण्टे ऑनलाइन

Traffic Challan ‘माफ’ करवाने की ये है लास्ट डेट! कब लगेगी अगली लोक अदालत

13 सितंबर को अगर आप भी मौका चूक गए थे जिस वजह से लंबे समय से आपका भी Traffic Challan पेंडिंग पड़ा है तो आपके लिए गुड न्यूज है. आपके पास कम पैसों में चालान निपटाने का आखिर मौका बचा है, हम आज आपको बताएंगे कि अगली लोक…

24GhanteOnline
November 25, 2025
3 min read

13 सितंबर को अगर आप भी मौका चूक गए थे जिस वजह से लंबे समय से आपका भी Traffic Challan पेंडिंग पड़ा है तो आपके लिए गुड न्यूज है. आपके पास कम पैसों में चालान निपटाने का आखिर मौका बचा है, हम आज आपको बताएंगे कि अगली लोक अदालत किस दिन लगने वाली हैं? आप भी अगर इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो हमारे साथ बने रहिए, क्योंकि हम आज आपको न केवल तारीख बल्कि इस बात की भी जानकारी देंगे कि लोक अदालत में कौन-कौन से चालान माफ नहीं होते हैं और लोक अदालत जाने से पहले कौन-कौन से जरूरी काम करने पड़ते हैं?

Lok Adalat Next Date Delhi

2025 में कुल चार लोक अदालत लगनी हैं, तीन लग चुकी (पहली 8 मार्च, दूसरी 10 मई और तीसरी 13 सितंबर) हैं और एक अगले महीने लगने वाली है. चौथी लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी. अगर आप 13 दिसंबर को भी मौका चूक गए तो आपको इसके बाद अगला मौका 2026 में कब मिलेगा, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है.

Traffic Challan: ये चालान नहीं होते माफ

अगर आपको भी ऐसा लगता है कि लोक अदालत में हर तरह का ट्रैफिक चालान (Challan) निपटाया जा सकता है तो ऐसा नहीं है. कुछ ऐसे चालान भी हैं जो लोक अदालत में नहीं निपटाए जाते जैसे कि क्राइम या फिर एक्सीडेंट से जुड़े मामलों की लोक अदालत में सुनवाई नहीं होती. लोक अदालत में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले छोटे-मोटे मामले जैसे कि सीट बेल्ट नहीं लगाने, रेड लाइट जंप करने, जेब्रा लाइन पर गाड़ी खड़ी करने, हेलमेट नहीं पहनने जैसे मामले निपटाए जाते हैं.

Lok Adalat 2025 से पहले करना पड़ता है ये काम

लोक अदालत लगने से पहले एक जरूरी काम है जो आप लोगों को करना होगा, बिना इस काम को किए आप लोक अदालत जाकर चालान का निपटारा नहीं करवा पाएंगे. दरअसल, लोक अदालत लगने से कुछ दिन पहले टोकन मिलना शुरू होता है, जो लोग टोकन ले लेते हैं वही लोग केवल लोक अदालत जा सकते हैं.

ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक साइट से टोकन लिया जा सकता है, अगले महीने 13 दिसंबर को लोक अदालत है तो कुछ दिन पहले 6-7 तारीख के करीब टोकन मिल सकते हैं लेकिन अभी फिलहाल ये तारीख कंफर्म नहीं है. ये केवल एक अनुमान है, सटीक जानकारी के लिए आप हमारे साथ बने रहिए, जैसे ही टोकन पर कोई अपडेट आता है, हम आपको जानकारी देंगे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।