24 घण्टे ऑनलाइन

ऐसे लगाएं फेस पर नींबू, वरना हो सकते है ये नुकसान

सौंदर्य बढ़ाने के लिए नींबू (Lemon) के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता रहा है। तो फायदेमंद भी होता है इसमें कोई शक नहीं। चेहरे पर नींबू के इस्तेमाल के कई फायदे हैं लेकिन अगर नींबू के रस को डायरेक्ट चेहरे पर लगाया जाता है, तो…

24GhanteOnline
May 20, 2026
2 min read

सौंदर्य बढ़ाने के लिए नींबू (Lemon) के इस्तेमाल पर जोर दिया जाता रहा है। तो फायदेमंद भी होता है इसमें कोई शक नहीं। चेहरे पर नींबू के इस्तेमाल के कई फायदे हैं लेकिन अगर नींबू के रस को डायरेक्ट चेहरे पर लगाया जाता है, तो इससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स भी हो जाती है।

स्किन की रंगत बदल जाना

नींबू (Lemon) के रस को चेहरे पर लगाने से अन ईवन स्किन टोन की प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए सांवले और डार्क स्किन टोन वालों को रोजाना नींबू के रस के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसका मतलब यह है कि आपकी स्किन कहीं-कहीं से साफ तो कहीं से काली नजर आ सकती है।

सनबर्न की प्रॉब्लम

आप अगर रोजाना नींबू का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी स्किन सेंसटिव हो जाती है.इसीलिए, अगर आप बाहर जाने वाले हैं तो इसके इस्तेमाल से बचें। क्योंकि सूरज की किरणें सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं और सनबर्न जैसी प्रॉबलम भी हो सकती हैं।

स्किन पर जलन

नींबू के रस को डायरेक्ट चेहरे पर लगाने से स्किन पर जलन की समस्या हो सकती है। इससे स्किन को बार-बार रगड़ने का मन करता है, जिससे स्किन पर रेडनेस की समस्या हो सकती है इसलिए चेहरे पर डायरेक्ट नींबू का रस नहीं लगाना चाहिए।

बदल सकता है त्वचा का पीएच लेवल

नींबू को डायरेक्ट त्वचा पर लगाने से स्किन के प्रोटेक्टिव लेयर को नुकसान पहुंच सकता है और यह पीएच लेवल को भी बदल देता है। जिस वजह से इरीटेशन और हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। तो इसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा न करें।

एक्ने की समस्या

चेहरे पर पहले से अगर पिम्पल्स हैं तो नींबू के इस्तेमाल से बचें क्योंकि इससे ये और ज्यादा हाइलाइट हो सकते हैं। नींबू के रस में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। जिसकी वजह से पिम्पल्स फट जाते हैं और उनमें से खून निकलने लगता है।

चेहरे पर नींबू का रस लगाने का बेस्ट तरीका

नींबू के रस को पानी में मिलाकर लगाना चाहिए या फिर 5-6 बूंदें नींबू के रस में एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर हल्के हाथों से चेहरे पर लगाना बेस्ट रहता है। वहीं, ड्राई स्किन एलोवेरा जेल के साथ आधा चम्मच ग्लिसरीन भी मिला सकते है। इसे टोनिंग क्रीम की तरह अप्लाई किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।