ये है Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, चेक करें कीमत-वैलिडिटी-बेनिफिट्स
आप भी अगर Reliance Jio के प्रीपेड यूजर हैं तो आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर कंपनी का सबसे सस्ता 3GB डेली डेटा वाला प्लान कितने रुपए का आता है? हम आज आपको बताएंगे कि जियो के प्रतिदिन 3 जीबी डेटा वाले सबसे…

आप भी अगर Reliance Jio के प्रीपेड यूजर हैं तो आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर कंपनी का सबसे सस्ता 3GB डेली डेटा वाला प्लान कितने रुपए का आता है? हम आज आपको बताएंगे कि जियो के प्रतिदिन 3 जीबी डेटा वाले सबसे सस्ते जियो प्लान की कीमत कितनी है और ये प्लान कौन-कौन से बेनिफिट्स के साथ आता है?
Jio 3GB Daily Data Plan Price
रिलायंस Jio के डेली 3 जीबी डेटा प्लान की कीमत 449 रुपए है, ये जियो का सबसे सस्ता 3 जीबी वाला प्लान है. इस प्लान के साथ हर रोज 3 जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है. ये प्लान डेली 100 एसएमएस भी ऑफर करता है. ये प्लान Unlimited 5G डेटा ऑफर करता है, लेकिन इसके लिए आपका फोन 5जी सपोर्ट वाला होना चाहिए और दूसरा आप कंपनी के 5जी नेटवर्क एरिया में होने चाहिए.
Jio 449 Plan Validity
449 रुपए वाले प्लान के साथ कंपनी की तरफ से 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. 28 दिन की वैधता और डेली 3 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 84 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है. ये प्लान कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी ऑफर करता है जैसे कि नए जियो होम कनेक्शन पर 2 महीने का फ्री ट्रायल, तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार और 50 जीबी क्लाउड स्टोरेज का फायदा मिलता है. ये प्लान 35100 रुपए की कीमत वाला गूगल जेमिनी प्रो का भी एक्सेस देता है, लेकिन ये बेनिफिट केवल 18 साल से ऊपर के उम्र वाले यूजर को ही मिलेगा.
ध्यान दें: जियो हॉटस्टार और जियो एआई क्लाउड स्टोरेज का बेनिफिट उठाने के लिए आपको उसी जियो नंबर से लॉग-इन करना होगा जिसे आपने रिचार्ज किया है. 84 दिन के बाद भी अगर आप Google Gemini ऑफर का फायदा उठाते रहना चाहते हैं तो आपको कम से कम रिलायंस जियो के 349 रुपए वाले अनलिमिटेड 5जी प्लान से रिचार्ज करते रहना होगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
