24 घण्टे ऑनलाइन

कैसे निभाए Long Distance Relationship, यहां से लें टिप्स

Long Distance Relationship यानि दूर रहकर रिश्ता निभाना बहुत ही मुश्किल होता है। यह रिश्ता ऐसा होता है जिसमे की आप एक दूसरे को देख भी नही सकते है और ना हीं बात कर पाते है। बहुत से लोग यही मानते है की दूर रहकर भी रिश्ता…

24GhanteOnline
February 14, 2025
3 min read

Long Distance Relationship यानि दूर रहकर रिश्ता निभाना बहुत ही मुश्किल होता है। यह रिश्ता ऐसा होता है जिसमे की आप एक दूसरे को देख भी नही सकते है और ना हीं बात कर पाते है।

बहुत से लोग यही मानते है की दूर रहकर भी रिश्ता निभाया जा सकता है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है क्योकि रिश्ते को निभाने के लिए दोनों का साथ में होना बहुत ही जरूरी है। कई बार परिवार की वजह से रिश्ते में दूरी बन जाती है जिससे आप टूट से जाते है और इस दर्द का अंदाज़ा लगा पाना बहुत मुश्किल है।

इसके लिए जरूरी है की आप एक दूसरे के सम्पर्क में रहे और एक दूसरे को समय दे। आज हम आपको दूर रहकर भी रिश्ते को निभाने के तरीके बारे में बतायेंगे, तो आइये एक नजर डालते है इस पर...

# एक दूसरे से जुड़े रहे

जब आप एक दूसरे से दूर होते है जरूरी है की आप एक दूसरे से जुड़े रहे क्योकि आप एक दूसरे को देख नहीं सकते है और नहीं मिल सकते है। इसके लिए दिन भर में कम से कम 3-4 बार बात करे और जब भी बात करे तो कुछ ज्यादा देर तक बात करे जिससे आप एक दूसरे से जुड़े रहेंगे।

# एक दूसरे से मिलने की कोशिश करे

जितना जल्दी हो सके एक दूसरे से मिले क्योकि ऐसा नहीं करेंगे तो सामने वाले को लगेगा की आप उसे भूल गये है तो ऐसे में एक दूसरे से मिले और अपनी सारी बातो को साझित करे। इससे आपका भावनात्मक रिश्ता और भी गहरा होगा।

# एक दूसरे को समझे और जाने

किसी भी रिश्ते में जरूरी है की एक दूसरे को जानना और समझना। इसलिए जितना ज्यादा हो सके एक दूसरे को समझने का प्रयास करे क्योकि इससे आपकी रिश्ते की गहराई और भी मजबूत बनेगी।

# दूर होते हुए भी अपने पार्टनर के साथ रहे

किसी दूर जगह पर चल जाने का मतलब यह नहीं की आप एक दूसरे से जुड़े न रहे। ऐसे में ध्यान रखे की किसी भी समय आपके पार्टनर को आपकी जरूरत पड़ सकती है तो ऐसे में दूर रहकर भी उसके साथ रहे और उसे अपनेपन का अहसास कराये।

# एक दूसरे पर विश्वास रखे

किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी है की आप अपने पार्टनर पर भरोसा रखे नहीं रिश्ता टूटने में देर नहीं लगती है। इसके लिए अपने पार्टनर पर भरोसा रखे और अपने रिश्ते में विश्वसनीयता बनाये रखे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।