24 घण्टे ऑनलाइन

झटपट निखार के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क

हर लड़की की चाहत होती हैं उसका चेहरा खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे। इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हर हफ्ते पार्लर की ओर रूख करते हैं जिससे डीप क्लीन होकर चेहरा दमकता (Glow) हुआ चेहरा नजर आए। लेकिन…

24GhanteOnline
February 17, 2025
2 min read

हर लड़की की चाहत होती हैं उसका चेहरा खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे। इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हर हफ्ते पार्लर की ओर रूख करते हैं जिससे डीप क्लीन होकर चेहरा दमकता (Glow) हुआ चेहरा नजर आए। लेकिन ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरा का नैचुरल निखार (Glow)  चला जाता है।

आपका चेहरा बेजान हो जाता है। लेकिन आप चाहे तो घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप बेदाग खूबसूरत चेहरा पा सकते हैं। जानिए ऐसे बेहतरीन फेसमास्क के बारे में जिनका इस्तेमाल कर पा सकते हैं ग्लोइंग स्किन।

चमकती त्वचा के लिए


टमाटर के 2-3 स्लाइस को आधा कप नारियल के दूध में 15 मिनट के लिए भिगो दें। अब टमाटर के चेहरे पर मसाज करें और इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।

ऑयली स्किन के लिए


2 बड़े चम्मच शहद और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। अब साफ चेहरे पर  इसे अप्लाई करें। करीब 15 मिनट  लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।

स्किन की कसाव के लिए


2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच कॉफी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगा लें।

पोर्स खोलने के लिए


2 बड़े चम्मच एक्टिव चारकोल और 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगा लें।  जब अच्छी तरह से सुख जाए तो साफ पानी से धो लें। इसके बाद आइस क्यूब से मालिश करें।

एक बाउल में 2 बड़े चम्मच खट्टा दही में 2 बड़े चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।