24 घण्टे ऑनलाइन

कम बजट में सनरूफ वाली कार चाहिए, तो 4 छोटी गाड़ियां है बेस्ट ऑप्शन

आजकल सनरूफ गाड़ियों (Sunroofs Car) का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फीचर बन चुका है. एक बटन दबाते ही ऊपर से आती धूप और ताजी हवा कार के केबिन को खुला-खुला और फ्रेश महसूस कराती है. यही वजह है कि लोग सनरूफ को लग्जरी से…

24GhanteOnline
December 15, 2025
3 min read

आजकल सनरूफ गाड़ियों (Sunroofs Car) का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फीचर बन चुका है. एक बटन दबाते ही ऊपर से आती धूप और ताजी हवा कार के केबिन को खुला-खुला और फ्रेश महसूस कराती है. यही वजह है कि लोग सनरूफ को लग्जरी से जोड़कर देखते हैं. पहले यह फीचर सिर्फ महंगी SUV में ही मिलता था, लेकिन अब कई छोटी और किफायती गाड़ियों में भी सनरूफ का ऑप्शन मिलने लगा है. अगर आप कम बजट में सनरूफ वाली कार (Sunroofs Car) खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये 4 छोटी गाड़ियां आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं.

Hyundai Exter


इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हुंडई एक्सटर का है. यह कंपनी की पॉपुलर माइक्रो SUV में से एक है. एक्सटर के S स्मार्ट वेरिएंट से सनरूफ का फीचर मिलता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 7 लाख रुपये है. इसमें 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 81.8bhp की पावर और 113.8Nm का टॉर्क देता है. साइज की बात करें तो एक्सटर 3815 mm लंबी है और इसमें 391 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी है.

Tata Punch


टाटा पंच हर महीने अच्छी बिक्री करने वाली कारों में से एक है. यह भी कई वेरिएंट्स में आती है, लेकिन इसमें एडवेंचर S वेरिएंट से सनरूफ का फीचर मिलता है. इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत भी करीब 7 लाख रुपये है. पंच में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88hp की पावर और 115Nm का टॉर्क देता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. इसके अलावा पंच का CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है.

Hyundai i20


हुंडई i20 एक प्रीमियम हैचबैक है, जिसमें सनरूफ का ऑप्शन भी मिलता है. इसमें मैग्ना वेरिएंट से सनरूफ दी गई है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.27 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कार में 1.2 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 87bhp की पावर और 114.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है. i20 का माइलेज करीब 20 kmpl है और इसमें 311 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

Tata Altroz


इस लिस्ट में टाटा की एक और लोकप्रिय हैचबैक अल्ट्रोज भी शामिल है. अल्ट्रोज के प्योर S वेरिएंट से सनरूफ मिलती है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.36 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86.79bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क देता है. साइज के मामले में यह कार 3990 mm लंबी है और इसमें 345 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिसमें सफर के दौरान आसानी से सामान रखा जा सकता है. अगर आप कम बजट में सनरूफ (Sunroofs) का मजा लेना चाहते हैं, तो ये चारों गाड़ियां फीचर्स, स्पेस और परफॉर्मेंस के लिहाज से अच्छे विकल्प साबित हो सकती हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…