24 घण्टे ऑनलाइन

एक बड़े घोटाले की पटकथा है यह बजट: शिवपाल यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट (Budget) को समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि यूपी का यह बजट एक बड़े घोटाले की पटकथा है। अगर यही विकास है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए और…

24GhanteOnline
February 20, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट (Budget) को समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि यूपी का यह बजट एक बड़े घोटाले की पटकथा है। अगर यही विकास है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए और इसलिए मैं इस बजट को पूरी तरह से खारिज करता हूं।

बकौल शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) - "मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि अगली बार जुमलों की किताब की जगह जनता की जरूरत का बजट बनाएं। इस बार सिर्फ लफ्फाजी थी। आम लोगों के लिए कुछ नहीं था। हम 2027 में जनता के हित में एक बेहतर बजट लाएंगे..."

वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे ने 'दिखावे का बजट' बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट को मैं जीरो नंबर देता हूं। इस बजट से विकास को रफ्तार तो क्या किसी प्रकार से कोई मदद नहीं मिलेगी। बजट में नौजवान और बेरोजगारों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है।

UP Budget: किसानों का सम्मान, योगी सरकार की पहचान


वहीं, कांग्रेस विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा मोना का कहना है कि यह बजट 'खोखला बजट' है। सरकार ने इस बजट में कुछ भी नया प्रावधान नहीं किया है। बजट में कोई भी योजना लोक कल्याणकारी दिखाई नहीं देगी।

सपा नेता के बयान पर यूपी सरकार में मंत्री नितिन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि इन्हें केवल राजनीति करनी है। अगर अयोध्या, काशी, कुंभ को लेकर बजट में अच्छे ऐलान होते हैं तो इससे भी इन्हें परेशानी होती है। इन्हें हर चीज में निगेटिव ही दिखता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।