24 घण्टे ऑनलाइन

महंगा होने वाला Samsung का ये 5G Phone! बढ़ेगी इतनी कीमत

Samsung जल्द ही गैलेक्सी A सीरीज़ में Galaxy A07 5G, Galaxy A37 और Galaxy A57 को लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इन अपकमिंग नए बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन एक नई लीक से…

24GhanteOnline
December 15, 2025
2 min read

Samsung जल्द ही गैलेक्सी A सीरीज़ में Galaxy A07 5G, Galaxy A37 और Galaxy A57 को लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी ने अभी तक इन अपकमिंग नए बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन एक नई लीक से इस बात का पता चला है कि भारत में गैलेक्सी A सीरीज डिवाइस की कीमतें थोड़ी बढ़ सकती हैं. Samsung Galaxy A56 की कीमत बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, फोन की कीमत में बदलाव का संभावित कारण मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत है, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट पर असर पड़ रहा है.

इतनी बढ़ जाएगी कीमत


टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि सैमसंग सोमवार (यानी 15 दिसंबर) से भारत में गैलेक्सी A-सीरीज लाइनअप की कीमतें बढ़ा देगा. पोस्ट में बताया गया है कि ज्यादा मॉडल्स की कीमत में 1000 रुपए की बढ़ोतरी होगी लेकिन इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A56 की कीमत में 2000 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है.

Samsung साइट पर इतनी है कीमत


गौर करने वाली बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी A56 5G अभी भी भारत में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ओरिजिनल लॉन्च कीमत पर लिस्टेड है. कंपनी की साइट पर इस फोन के 8/128 जीबी वेरिएंट को 38,999 जबकि 8/256GB और 12/256 जीबी वेरिएंट को क्रमशः 41,999 और 44,999 रुपए में बेचा जा रहा है.

महंगे होने का कारण?


अफवाह है कि कीमतों में बढ़ोतरी कंपनी के नेक्स्ट जेनरेशन के स्मार्टफोन से ठीक पहले हो सकती है. यह बात थोड़ी अजीब है, क्योंकि ज्यादातर कंपनियां आमतौर पर पुराने मॉडल्स की कीमतों में कटौती करती हैं. मेमोरी चिप की कीमतों में दुनिया भर में बढ़ोतरी और HBM और DDR5 DRAM चिप्स की बढ़ती डिमांड इस कीमत बढ़ोतरी का कारण हो सकती है.

Samsung Galaxy A56 5G Specifications


एक्सीनॉस 1580 प्रोसेसर से लैस इस सैमसंग स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. इस हैंडसेट में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है, कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…