24 घण्टे ऑनलाइन

टॉपर होते हैं ये लोग, आप है इनमें शामिल

बच्चे को शिक्षित करने के लिए हर माता-पिता कठिन परिश्रम करते हैं। बच्चों को कामयाब बनाने के लिए स्कूल के अलावा कोचिंग, ट्यूशन भी लगाते हैं। कुछ लोग खेल-कूद में अव्वल होते हैं, तो कुछ लोग पेटिंग, डांसिंग या सिंगिंग में…

24GhanteOnline
July 10, 2026
2 min read

बच्चे को शिक्षित करने के लिए हर माता-पिता कठिन परिश्रम करते हैं। बच्चों को कामयाब बनाने के लिए स्कूल के अलावा कोचिंग, ट्यूशन भी लगाते हैं। कुछ लोग खेल-कूद में अव्वल होते हैं, तो कुछ लोग पेटिंग, डांसिंग या सिंगिंग में अव्वल होते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पढ़ाई-लिखाई में व्यस्त रहते हैं। जानिए ऐसी राशियों (zodiac signs) के बारे में जिनसे संबंधित लोग पढ़ाई-लिखाई में आगे होते हैं और ये मुश्किल से मुश्किल परीक्षा भी आसानी से पास कर लेते हैं।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुद्धिमान बताया गया है। कहते हैं कि इनके सेंस ऑफ ह्यूमर और समझदारी से सामने वाला आकर्षित होता है। कहते हैं कि इस राशि के जातक पढ़ाई-लिखाई में अच्छे होते हैं और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने की क्षमता रखते हैं।

कन्या- कन्या राशि वालों का सबसे ज्यादा मन पढ़ाई में लगता है। यह पढ़ाई को पूरी तरह से एन्जॉय करते हैं। कई बार लोग इनकी आदत के कारण पढ़ाई का कीड़ा तक बुलाते हैं। हालांकि ये अपने मन में लगे रहते हैं, इन्हें किसी बात का फर्क नहीं पड़ता है।

धनु- धनु राशि के जातक हर चीज को जानने की इच्छा रखते हैं। ये पढ़ाई के दौरान भी हर समय प्रश्न उठाते हैं। ये पूरे मन से पढ़ाई करते हैं और यही कारण है कि इन्हें जल्दी सफलता हासिल होती है।

मकर- मकर राशि के जातक पढ़ाई-लिखाई में अच्छे माने जाते हैं। ये पढ़ाई में सबसे आगे होते हैं।  पढ़ाई को लेकर इनकी लगन देखकर हर कोई प्रभावित होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।