घर में होगी खुशहाली की एंट्री, करें ये वास्तु उपाय
हम सभी चाहते हैं कि घर (house) में शांतिपूर्ण (happiness) वातावरण रहे। परिवार के सदस्यों को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। आर्थिक संकट भी नहीं रहे। अगर ऐसी परेशानियों से आप जूझ रहे हैं तो इसकी वजह घर में मौजूद…
हम सभी चाहते हैं कि घर (house) में शांतिपूर्ण (happiness) वातावरण रहे। परिवार के सदस्यों को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। आर्थिक संकट भी नहीं रहे। अगर ऐसी परेशानियों से आप जूझ रहे हैं तो इसकी वजह घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकते हैं।
वास्तु दोष हमारी दैनिक दिनचर्या पर सीधा प्रभाव डालते हैं। घर में मौजूद वास्तु दोषों को दूर कर हम अपने और परिजनों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं। इसका सीधा असर हमारे व्यक्तित्व और कार्यों पर पड़ता है। कुछ आसान से वास्तु उपायों से आप घर में खुशहाली ला सकते हैं।
पक्षियों के लिए छत पर रखें दाना-पानी
>> पक्षियों के लिए घर की छत पर बर्तन में पानी और अनाज रखें, जिससे पक्षियों को भोजन पानी मिले। वास्तुशास्त्र के अनुसार पक्षी अपने साथ सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, जिससे धन और स्वास्थ्य संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। घर में हमेशा शांति का माहौल रखें। कभी भी क्लेश को घर में न आने दें।
>> घर को हमेशा स्वच्छ रखें। घर के मुख्य द्वार पर रात में भी पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए। स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करना अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
>> रोजाना सुबह-शाम घर में कुछ देर तक मंत्रों का जाप करें। घर के मुख्य द्वार पर दर्पण कभी न रखें।
>> बच्चों को पढ़ाई करते वक्त जूते या मोज़े नहीं पहनना चाहिए। स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए तुलसी के पत्तों में मिश्री मिलाकर सेवन करें।
>> बच्चों के अध्ययन कक्ष में मां सरस्वती का चित्र या मूर्ति पूर्व दिशा में लगाएं।
>> भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार उन्हें बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। घर में हरे-भरे पौधे लगाएं।
पक्षियों को दाना खिलाते वक्त बरतें ये सावधानियां
>> अपने घर में सुख समृद्धि लाने के लिए अनजाने में ही हम सही करने के स्थान पर कुछ न कुछ गलती भी कर जाते हैं। ऐसी ही गलती करते हैं हम पक्षियों को दाना डालने में।
>> पक्षियों को दाना खिलाना शुभ होता है, लेकिन इसमें मामूली सी गलती उल्टे नुकसान पहुंचा सकती है। जो लोग पक्षियों को दाना डालते हैं उन पर हमेशा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अधिकतर लोग घर की छत या बालकनी में पक्षियों के लिए दाना डालते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दाना डालने से भी नुकसान हो सकता है।
>> पक्षियों को दाना डालना शुभ होता है, लेकिन उस समय कुछ गलतियां हो जाने से व्यक्ति को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आप जैसे ही दाना डालते हैं तो पक्षी खाने के लिए पहुंच जाते हैं। इन पक्षियों में सबसे आम होता है कबूतर। कबूतर का दाना चुगने आना बेहद शुभ माना जाता है।
>> कबूतर को ज्योतिष में बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। कुछ लोग पक्षियों के लिए दाना छत पर डालते हैं। छत को राहू का प्रतीक माना जाता है।
>> जब कबूतर दाना खाने छत पर आते हैं तो इस तरह बुध और राहू का मेल हो जाता है। जिस जगह पक्षी दाना खाते हैं वहां गंदगी रहती है तो इससे अशुभ प्रभाव मिलने शुरू हो जाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
