इन चीजों का कभी ना करें लेन-देन, धन का होगा नाश
वास्तु शास्त्र में बहुत छोटी-मोटी सावधानियां और उपाय दिये गये हैं। इनका ध्यान रखने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है। अगर सकारात्मकता आएगी तो आप अपने जीवन से खुश रहेंगे और सही दिशा में…
वास्तु शास्त्र में बहुत छोटी-मोटी सावधानियां और उपाय दिये गये हैं। इनका ध्यान रखने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है। अगर सकारात्मकता आएगी तो आप अपने जीवन से खुश रहेंगे और सही दिशा में कार्य करेंगे। इससे आपकी तरक्की होगी और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स और सावधानियां, जिनको नजरअंदाज करने की वजह से आपकी ऊर्जा नष्ट होती है।
लेन-देन में बरतें सावधानी
वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों का लेन-देन करने की सख्त मनाही है। इसके मुताबिक कुछ वस्तुओं को अपने दोस्तों या रिश्तेदार से शेयर करने से आपके घर और शरीर में वास्तु दोष बनता है और नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इनकी वजह से आपको आर्थिक हानि (Financial Loss) भी हो सकती है।
दूसरों के कपड़े पहनना
घर-परिवार या दोस्तों में अक्सर एक-दूसरे के कपड़े पहनना बुरा नहीं माना जाता। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल गलत है। इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और दूसरे की नकारात्मकता या दुर्भाग्य आपके पास चला आता है। माना जाता है कि ऐसा करना अपने सौभाग्य का नाश होता है और भाग्य में कमी आती है।
ज्वैलरी शेयर करना
वास्तु के अनुसार दूसरे के गहने या अंगूठी आदि नहीं पहननी चाहिए. वहीं दूसरों को भी अपने गहने ना दें। महिलाओं के लिए ये सुहाग की निशानी होती है और ये आपके भाग्य से जुड़ी होती हैं। इससे दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। वहीं आपके गहने आपके सौभाग्य का परिचायक हैं। इन्हें शेयर करने के आपकी तरक्की रुक जाएगी और ऋणग्रस्तता की स्थिति आ सकती है।
जूते- चप्पल
वास्तु के अनुसार, कभी किसी से जूते-चप्पल किसी से नहीं करना चाहिए। जूते-चप्पल का संबंध शनि से है। माना जाता है कि एक-दूसरे के जूते-चप्पल पहनने से शनि दोष लगता है, जो जिंदगी में ढेरों मुसीबतें ला सकता है। शनि दरिद्रता (Financial Loss) का भी कारक होता है। ऐसे में इस आदत से धनहानि की आशंका बनती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
