24 घण्टे ऑनलाइन

वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ाएंगे ये टिप्स, रिश्तों की कड़वाहट होगी दूर

हिंदू धर्म में सुहागिनों के लिए करवा चौथ व्रत के बहुत खास मायने हैं। हर साल विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से…

24GhanteOnline
November 17, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में सुहागिनों के लिए करवा चौथ व्रत के बहुत खास मायने हैं। हर साल विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और मैरिड लाइफ (Married Life) की परेशानियां दूर होती हैं। अगर आपको वैवाहिक जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन साथी संग रिश्तों में विवाद बढ़ जाता है तो फेंगशुई के कुछ आसान टिप्स से आप भी अपने मैरिड लाइफ (Married Life) को खुशहाल बना सकती है। फेंगशुई के अनुसार, इन आसान उपायों से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और रिश्तों में मधुरता आती है। आइए करवा चौथ के मौके पर पति-पत्नी  के रिश्तों में सुधार लाने के लिए फेंगशुई के सरल उपाय जानते हैं।

बेडरूम में इन बातों का रखें ध्यान


-फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम में बेड के ठीक ऊपर कभी भी बीम या पंखे के नीचे नहीं होना चाहिए।

-बेडरूम में कभी एक्वेरियम या फाउंटेन नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे रिश्तों (Couple) में मनमुटाव बढ़ता है।
-बेडरूम में पॉजिटिविटी और फ्रेश एयर के लिए छोटे-छोटे इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं।

-फेंगशुई के मुताबिक, सुखी वैवाहिक जीवन (Married Life) के लिए कपल्स का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में होना चाहिए।

-इसके साथ ही कहा जाता है कि बेडरूम में टीवी, लैपटॉप समेत कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं रखना चाहिए।

-बेडरूम के सामने मिरर ना लगाएं। इसके साथ ही रिश्ते में प्यार और मिठास बरकरार रखने के लिए डबल बेड पर सिंगल गद्दे का इस्तेमाल करना चाहिए।

-अगर आपको रिश्तों में प्यार की कमी महसूस हो रही है, तो फेंगशुई के अनुसार, गोल्डन कलर की मैडरिन डक के जोड़े को बेडरूम में सजाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और रिश्तों की कड़वाहटें दूर होती हैं।

-इसके साथ ही बेडरूम में चीजों बिखरी और फैली हुई नहीं होनी चाहिए। बेडरूम की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और इस कमरे में ज्यादा गंदगी ना फैलने दें। इससे रूम में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।