24 घण्टे ऑनलाइन

मच्छरों से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

कई बीमारी सिर्फ मच्छर (Mosquitoes) के काटने से होती है। ऐसे में यदि हम अपने घर या आस-पास के इलाकों में साफ-सफाई आदि का ध्यान नहीं देंगे तो सिर्फ एक मच्छर आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। सबसे पहले तो हमें ध्यान देना…

24GhanteOnline
July 9, 2026
2 min read

कई बीमारी सिर्फ मच्छर (Mosquitoes) के काटने से होती है। ऐसे में यदि हम अपने घर या आस-पास के इलाकों में साफ-सफाई आदि का ध्यान नहीं देंगे तो सिर्फ एक मच्छर आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। सबसे पहले तो हमें ध्यान देना होगा कि मच्छर को घर में पनपने ही न दिया जाए। इसके लिए आपको कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाएं तो इससे मच्छर (Mosquitoes) से होने वाले बीमारियों से दूर रह सकते हैं। न सिर्फ मच्छर ही बल्कि घर में बीमारियां फैलाने वाले छोटे-मोटे कीटों को भी प्राकृतिक उपाय से दूर भगाया जा सकता है। आईये जानते हैं घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से ही घर के मच्छर को कैसे भगाएं।

लेमन यूकलिप्टस का तेल

यह नेचरल रिपेलेंट है और छोटे बच्चों के लिए ठीक रहता है। इसके अलावा नेचरल प्लांट ऑयल (सीडर, सिट्रानेल, लेमनग्रास और रोजमैरी) से बने रिपेलेंट भी बाजारों में उपलब्ध हैं। हालांकि ये रिपेलेंट एनवॉयरमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी से, जो रिपेलेंट की क्षमता और पर्यावरण पर उसके असर को तय करती है, मान्यता प्राप्त नहीं हैं। फिर भी विशेषज्ञ इन्हें असरदार मानते हैं और काफी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

नींबू और लौंग

एक नींबू को बीच से काट लें और उसमें कुछ लौंग धंसा दें। इस नींबू को उस जगह पर रख दें जहां मच्छरों (Mosquitoes)के होने की आशंका सबसे अधिक हो। इस उपाय को करने से मक्खियां भी दूर रहती हैं।

कपूर

मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर का उपयोग बेहद ही फायदेमंद है। अन्य प्राकृतिक उत्पादों की तुलना में कपूर सबसे लंबे समय तक मच्छर से बचाता है। एक कमरे में कपूर जलाएं और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। 15-20 मिनट के लिए इसे इस तरह से छोड़ दें और एक मच्छर मुक्त वातावरण पाएंगे।

लहसुन

लहसुन की 5 से 6 कलियों को कूट लें। इसे एक कप पानी में मिलाकर कुछ देर के लिए उबाल लें। इस पानी को एक स्प्रे बॉटल में भरकर घर के अलग-अलग कोनों में छिड़क दें। इसकी गंध से भी मच्छर दूर ही रहेंगे।

तुलसी

तुलसी का पौधा मच्छर के लार्वा को मारने में अत्यंत प्रभावी है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। इसके अलावा, आयुर्वेद के अनुसार आप मच्छरों से बचने के लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रखेँ। यह मच्छरों का घर में प्रवेश करने से रोकते हैं एवं उनका उत्पन्न होने का रोकथाम करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।