24 घण्टे ऑनलाइन

किसी भी रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं ये चीजें

पति-पत्नी के बीच एक गहरा लगाव होता है और कहा जाता है कि उनका रिश्ता (Relationship) एक या दो जन्म नहीं बल्कि सात जन्मों का होता है। लेकिन कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसी स्थिति आती है, जिससे इस रिश्ते को टूटने में थोड़ा सा भी…

24GhanteOnline
May 29, 2026
2 min read

पति-पत्नी के बीच एक गहरा लगाव होता है और कहा जाता है कि उनका रिश्ता (Relationship) एक या दो जन्म नहीं बल्कि सात जन्मों का होता है। लेकिन कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसी स्थिति आती है, जिससे इस रिश्ते को टूटने में थोड़ा सा भी समय नहीं लगता है। जरा सी नासमझी और जरा सी लापरवाही दो चाहने वालों को अजनबी बनने पर मजबूर कर देती है। लेकिन रिश्ता (Relationship) टूटने से दोनों लोगों की जिंदगी पर बहुत असर पड़ता है।

शादी तय होने के बाद लड़का और लड़की दोनों के बीच अच्छी बातचीत बेहद जरूरी है। इससे आप एक-दूसरे के स्वभाव और विचार के बारे में अच्छे से अवगत हो जाएंगे। अगर आप दोनों के बीच आपसी समझ होगी तो तालमेल भी आसानी से बैठ जाएगा। लेकिन आज के दौर में भी कई परिवार ऐसे हैं, जहां लड़का और लड़की शादी से पहले मिलना तो छोड़ो बात भी नहीं कर सकते हैं। इस वजह से आगे चलकर आपस में सामंजस्य बैठाने में बहुत परेशानी होती है।

पति और पत्नी दोनों का कामकाजी होना आज के जमाने में आम बात हो गई है। कई बार लोग बड़े पैकेज से प्रभावित होकर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लेते हैं। लेकिन इस दूरी से धीरे-धीरे रिश्ते में भी दूरियां आने लगती हैं और आपसी प्यार डगमगाने लगता है। पार्टनर के बीच धीरे-धीरे विश्वास में कमी आने लगती है।

ऑफिस में ज्यादा काम होने के वजह से लोग ज्यादा समय देने लगते हैं, जिससे घर में स्थिति खराब होने लगती है। आप चाहे बाहर की कितनी ही जिम्मेदारियां संभाल लें, लेकिन घर व पति को समय न दें तो गृहस्थी की गाड़ी डगमगा जाती है। आपके कामकाज के बोझ से आपके रिश्ते दम तोड़ने लगते हैं। इसलिए आपको घर और ऑफिस दोनों के बीच बैलेंस कर चलना चाहिए।

हमारी रोजाना की जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि एक-दूसरे के लिए समय निकालना हमारे लिए मुश्किल हो गया है। रिश्तों में प्यार को बरकरार रखने के लिए आप कुछ समय निकालें। आप चाहे तो इसके लिए अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा रोजाना एक साथ सुबह टहलने जाने से आपका रिश्ता भी सेहतमंद रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।