24 घण्टे ऑनलाइन

खुल जाएंगे सफलता के रास्ता, घर ले आएं ये मूर्ति

घरों में सजावट के लिए कई तरह के स्‍टैच्‍यू (Statues) रखे जाते हैं जो घर को आकर्षक लुक देने का काम करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखें ये स्‍टैच्‍यू आपकी उन्नति का कारण बनते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार घर में…

24GhanteOnline
December 21, 2025
4 min read

घरों में सजावट के लिए कई तरह के स्‍टैच्‍यू (Statues) रखे जाते हैं जो घर को आकर्षक लुक देने का काम करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखें ये स्‍टैच्‍यू आपकी उन्नति का कारण बनते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार घर में रखी चीजों की अपनी ऊर्जा होती हैं जो घर के माहौल को प्रभावित करती हैं। खूबसूरती बढ़ाने के चक्‍कर में कई बार ऐसी मूर्तिंया लगा देते हैं जो वास्‍तु दोष पैदा करती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे स्‍टैच्‍यू (Statues) की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें वास्‍तु में बेहद शुभ माना जाता हैं। इन्हें घर में लगाने से आपके जीवन में उन्नति के रास्ते खुलेंगे और खुशियों का आगमन होगा। आइये जानते हैं सकारात्मकता लाने वाले इन स्‍टैच्‍यू के बारे में...

कछुए का स्‍टैच्‍यू (Statues)

कछुए का घर में होना बहुत शुभ होता है। कुछ लोग अपने अक्‍वेरियम में कछुआ डालते हैं। पौराणिक मान्‍यताओं में कछुए को भगवान विष्‍णु का रूप माना जाता है, इस वजह से लोग इसे अपने घर में रखना पसंद करते हैं। अगर आप जीता जागता कछुआ नहीं रख सकते हैं तो घर में उत्‍तर दिशा में कछुए की स्‍टैच्‍यू लगा सकते हैं। इसका प्रभाव भी उतना ही शुभ माना जाता है। वहीं ड्राइंग रूप में मुख्‍य द्वार की तरफ मुख करके धातु का कछुआ भी रख सकते हैं। घर में जहां आप अपना धन रखते हैं वहां छोटा सा चांदी का कछुआ भी रख सकते हैं।

हंसों के जोड़े का स्‍टैच्‍यू (Statues)

वास्तुशास्त्र के अनुसार हंस को प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु की दृष्टि से घर के ड्राइंग रूम में या बेडरूम में हंस के जोड़े की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके साथ ही इससे आर्थिक लाभ भी होता है। बेडरूम में हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाने से पति और पत्नी के बीच संबंध मधुर बनते हैं।

मछली का स्‍टैच्‍यू (Statues)

आपने कई लोगों के घर के एक्वेरियम में रंग-बिरंगी मछलियां देखी होंगी। दरअसल, मछलियों को खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मछलियों रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पूर्व या उत्तर दिशा में पीतल या चांदी की मछली रखना बहुत शुभ होता है।

गाय का स्‍टैच्‍यू (Statues)

हिंदू धर्म में घर में गाय पालने और गौ सेवा का विशेष महत्व है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में गाय की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर में गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी सही रहता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पीतल या सफेद पत्थर के गाय की मूर्ति रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है।

हाथी का स्‍टैच्‍यू (Statues)

पौराणिक काल से हाथी को धन और ऐश्‍वर्य का प्रतीक माना जाता है। मां गजलक्ष्मी की सवारी होने की वजह से हाथी को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला जीव माना जाता है। हाथी की स्‍टैच्‍यू यदि आप अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर पर भी मां लक्ष्‍मी की कृपा होगी। इसे आप उत्‍तर या पूर्व दिशा में लगाएं तो सबसे शुभ होगा। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु के अशुभ प्रभाव आपके ऊपर से समाप्‍त होते हैं। अगर आप इसकी स्‍टैच्‍यू नहीं रख सकते हैं तो उचित स्‍थान पर तस्‍वीर भी लगा सकते हैं।

तोते का स्‍टैच्‍यू (Statues)

वास्‍तु में तोते को प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है और यह घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाता है। तोते की स्‍टैच्‍यू या फिर तस्‍वीर आप अपने बच्‍चों के कमरे में लगाएंगे तो ऐसा करने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और उनका मन पढ़ाई में लगता है। वहीं फेंगशुई के अनुसार, तोते को पृथ्‍वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु का प्रतीक होता है। घर में तोते को पालने या फिर तोते की मूर्ति लगाने से माहौल खुशहाल रहता है और धन-वैभव में वृद्धि होती है।

ऊंट का स्‍टैच्‍यू (Statues)

वास्‍तु और फेंगशुई में ऊंट को तरक्‍की से जोड़कर देखा जाता है। घर में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ड्रॉइंग रूम में या फिर लिविंग रूम में ऊंट की मूर्ति आप लगा सकते हैं। इसे आप उत्‍तर-पश्चिम दिशा में लगाएं तो बेहतर होगा। ऐसा करना आपके करियर और व्‍यापार में सफलता देने वाला माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…