24 घण्टे ऑनलाइन

मृत्यु से पहले मिलते से कई संकेत, इन साइन से जानें मौत आ गई है करीब

हिंदू धर्म में कई पुराणों का उल्लेख मिलता है। ऐसा ही एक ग्रंथ है गरुड़ पुराण, जो 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। मान्यता है की मृत्यु (Death) के बाद पूरे 13 दिनों तक गरुण पुराण का पाठ जरूर कराना चाहिए। वहीं, गरुण…

24GhanteOnline
December 4, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में कई पुराणों का उल्लेख मिलता है। ऐसा ही एक ग्रंथ है गरुड़ पुराण, जो 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। मान्यता है की मृत्यु (Death) के बाद पूरे 13 दिनों तक गरुण पुराण का पाठ जरूर कराना चाहिए। वहीं, गरुण पुराण में जन्म, मृत्यु के अलावा, मृत्यु होने बाद की स्थिति, सुखी जीवन, विष्णु भगवान की पूजा, व्रत और बेहतर जीवन जीने के नियमों के बारे में बताया गया है। कई लोगों का मानना है की मृत्यु आने से पहले कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं गरुड़ पुराण के अनुसार, मौत से पहले दिखने वाले कुछ संकेत-

क्या मौत (Death) से पहले ही दिखने लगते हैं संकेत?


पूर्वजों का दिखना: गरुड़ पुराण के अनुसार, मौत (Death) होने से कुछ दिनों पहले सपने में पूर्वज दिख सकते हैं। सपने में रोते हुए या दुखी पूर्वजों का दिखना यह संकेत हो सकता है कि व्यक्ति की मृत्यु नजदीक है।

जीवन भर के कर्म: मृत्यु होने से पहले व्यक्ति को अपने जीवन भर के कर्म याद आने लगते हैं। मौत होने से पहले व्यक्ति को अपने जीवन में किए गए सभी कर्म दिखाई देने लगते हैं, चाहे वह अच्छे हो या बुरे।

यमदूत: मृत्यु होने से पहले व्यक्ति को अपने आस-पास श्‍याम वर्ण के लोग नजर आते हैं। इन लोगों को यमदूत बताया गया है। इसके साथ ही व्यक्ति को अपने आस-पास नकारात्मक ऊर्जा भी महसूस होती है।

परछाई: गरुड़ पुराण के अनुसार, मौत होने से पहले व्यक्ति को अपनी परछाई दिखनी बंद हो जाती है। आंखों की रौशनी कमजोर पड़ने लगती है और व्यक्ति अपनी परछाई देखने में असमर्थ हो जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…