24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों का दिखना होता है शुभ, होने वाली है पैसों की बरसात

धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय हैं. इनकी पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है. मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) के आठ स्वरूप हैं, जिनमें उनके एक स्वरूप महालक्ष्मी को धन की देवी…

24GhanteOnline
April 16, 2025
2 min read

धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय हैं. इनकी पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है. मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) के आठ स्वरूप हैं, जिनमें उनके एक स्वरूप महालक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. मान्यता के अनुसार, जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे अपने जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती. उसका जीवन सुखमय गुजरता है, इसलिए कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति धन-दौलत कमाता है, उसके ऊपर महालक्ष्मी की कृपा होना बहुत ज़रूरी है. माता लक्ष्मी आपके घर आने से पहले कई संकेत देती हैं. क्या है वे संकेत इनके बारे में बताया है भोपाल के रहने वाले पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा, ज्योतिष, ने आइए जानते हैं.

-माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) आपके घर में आने वाली हैं इस बात के संकेत वे सपनों के ज़रिए देती हैं. यदि आपको इस तरह के सपने आएं तो समझ जाइए कि मां लक्ष्मी आपके घर विराजमान होने वाली हैं.

-यदि आपको सपने में सांप बिल के साथ दिखाई दे तो समझ जाइए कि आपके घर धन आने वाला है. यह सपना धन प्राप्ति की ओर संकेत करता है.

-आप खुद को सपने में पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है आपके पास धन आने वाला है. इसके अलावा आपको करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होने वाला है.

-यदि आपके सपने में कोई महिला या बालिका नृत्य करते हुए दिखाई देती है, तो समझ लीजिए अचानक आपको धन प्राप्ति होने वाली है.

-यदि किसी व्यक्ति को सपने में स्वर्ण आभूषण दिखाई देते हैं, तो यह इस बात का शुभ संकेत है कि मां लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं.

-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सपने में चूहा दिखाई देता है, तो यह इस बात का संकेत हैं कि मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश आपके घर विराजमान होने वाले हैं.

-सपने में यदि आपको किसी देवी-देवता के दर्शन होते हैं, तो समझ जाइए कि आने वाले समय में मां लक्ष्मी आपके घर ज़रूर पधारने वाली हैं.

-सपने में यदि आपको मधुमक्खी का छत्ता दिखाई देता है, तो यह भी धन आगमन का संकेत है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…