महालक्ष्मी के घर में प्रवेश से पहले मिलते हैं ये संकेत, आने वाला हैं अच्छा समय
हर कोई अपने जीवन में धन की कामना करता हैं कि उसे किसी तरह की कोई आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए सभी महालक्ष्मी (Mahalaxmi) की पूजा अर्चना करते हुए उनका आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं। सभी चाहते हैं कि…
हर कोई अपने जीवन में धन की कामना करता हैं कि उसे किसी तरह की कोई आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए सभी महालक्ष्मी (Mahalaxmi) की पूजा अर्चना करते हुए उनका आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं। सभी चाहते हैं कि उनके घर में मां लक्ष्मी का वास हो और वे हमेशा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो बताते हैं कि महालक्ष्मी घर में प्रवेश करने वाली हैं और आपका अच्छा समय आने को हैं।
- अचानक से आपके घर में काले रंग की चिंटियां आकर वर्तुल बनाकर कुछ खाने लगे तो समझ लेना की आपके घर में महालक्ष्मीजी (Mahalaxmi) का आगमन होने वाला और आपको अपार धन मिलने वाला है। ऐसे में उन चिंटियों को नमस्कार करें और उन्हें शक्कर मिला आटा खिलाएं।
- यदि आपके घर में कोई चिड़िया आकर घोंसला बना लें तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना गया है। आप मान लें कि अब आपके घर में महालक्षमी (Mahalaxmi) का आगमन होने वाला है।
- मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू आपको अपने घर के बाहर बहुत दिन से दिखाई दे रहा हो तो मान लीजिये की आपके घर पर महालक्ष्मी (Mahalaxmi) का आगमन होने वाला है और आपको जल्द ही अपार धन की प्राप्ति होगी।
- घर में यदि अचानक तीन छिपकलियां एक ही स्थान पर दिखाई दें तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। यह महालक्ष्मीजी के आगमन का संकेत है। यह भी कहते हैं कि यदि छिपकलियां एक दूसरे का पीछा करती हुई दिखाई दें तो यह घर की उन्नती का संकेत है। दीपावली के दिन तुलसी के पौधे में छिपकली का दिखाई देना तो अत्यंत ही शुभ माना जाता है। यह अपार धन मिलने का संकेत है।
- यदि आपकी दाहिनी हथेली में लगातार खुजली हो रही है तो यह भी धन प्राप्ति का शुभ संकेत है।
- यदि सपने में झाडू, उल्लू, घड़ा, बंसी, हाथी, नेवला, शंख, छिपकली, तारा, सांप, गुलाब आदि दिखाई दे तो यह धन प्राप्ति का संकेत है।
- ऐसा कहा जाता है कि सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई दें और शाम को भी सुनाई दे तो यह महालक्ष्मी (Mahalaxmi) के आगमन का संकेत है।
- यदि आपको घर से बाहर जाते हैं गन्ना दिखाई दो तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत है।
- यदि आप किसी काम से कहीं बाहर जा रहे हो और रास्ते में कोई कुत्ता अपने मुंह में खाने वाली कोई शाकाहारी चीज़ या रोटी लाता हुआ दिखाई देता है तो यह इस बात की ओर संकेत करता है कि आपको कहीं से धनलाभ होने वाला है।
- यदि आपको सुबह-सुबह घर से बाहर निकलते ही कोई झाडू लगाता दिखाई दे और ऐसा लगातार कई दिनों तक चलता रहे तो समझ लें कि आप बहुत जल्द धनवान बनने वाले हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
