24 घण्टे ऑनलाइन

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

अक्सर देखा जाता हैं कि ऑयली स्किन वाली महिलाओं की त्वचा पर तेल जमने की वजह से कई बार ठुड्डी (Chin) और नाक के पास कालापन आने लगता हैं जो आपकी खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करता है। डेड स्किन का यह जमाव आपको परेशानी में…

24GhanteOnline
May 2, 2026
3 min read

अक्सर देखा जाता हैं कि ऑयली स्किन वाली महिलाओं की त्वचा पर तेल जमने की वजह से कई बार ठुड्डी (Chin) और नाक के पास कालापन आने लगता हैं जो आपकी खूबसूरती पर दाग लगाने का काम करता है। डेड स्किन का यह जमाव आपको परेशानी में डालता हैं। इससे निजात पाने के लिए बाजार में कई प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं लेकिन प्राकृतिक उपायों की मदद त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए ठुड्डी का कालापन (Darkness of Chin) दूर किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से ठुड्डी का कालापन आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

एलोवेरा

एलोवेरा जैल को रोजाना रात को सोने से पहले ठुड्डी (Chin) पर लगाएं और रात भर के लिए इसे ठुड्डी पर छोड़ दें। उसके बाद सुबह उठकर नहाते समय ठुड्डी को साफ़ कर लें। ऐसा कुछ दिनों तक नियमित करें धीरे धीरे ठुड्डी का कालापन दूर होने लग जायेगा। आप चाहे तो एलोवेरा जैल को पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं इससे आपके पूरे चेहरे में निखार आने में मदद मिलती है।

बेकिंग सोडा

एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट से ठुड्डी (Chin) की मसाज करें और उसके बाद इसे साफ़ कर दें एक दिन छोड़कर ऐसा जरूर करें। ऐसा करने से ठुड्डी के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

अंडा और शहद

अंडे के सफ़ेद हिस्से और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे मास्क की तरह ठुड्डी पर लगाएं। सूखने के बाद इस पेस्ट को अच्छे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से भी ठुड्डी के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

शहद और चीनी

एक चम्मच शहद में एक चम्मच चीनी मिलाएं। उसके बाद इस मिक्सचर को ठुड्डी पर लगाएं और स्क्रब की तरफ ठुड्डी पर मसाज करें। ऐसा करने से ठुड्डी पर से डेड स्किन, ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद मिलेगी। जिससे ठुड्डी का कालापन दूर होगा।

सब्जियों का इस्तेमाल करें

टमाटर, खीरा, आलू, निम्बू किसी का भी रस निकालकर या एक स्लाइस काटकर ठुड्डी की मसाज करें और ऐसा रोजाना करें। फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें, और जब यह सूख जाये उसके बाद साफ़ पानी से ठुड्डी को धो लें ऐसा करने से भी ठुड्डी के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल बरसों से स्किन को निखारने के लिए किया जाता है ऐसे में ठुड्डी की स्किन के कालेपन को दूर करने और स्किन को निखारने में भी हल्दी बहुत फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल के लिए आप हल्दी और दूध का एक पेस्ट बनाएं। उसके बाद इस पेस्ट से अपनी ठुड्डी की मसाज करें। मसाज करने के बाद ठुड्डी अच्छे से साफ़ कर लें। आपको जरूर फायदा मिलेगा।

दालचीनी

आधा चम्मच दालचीनी, थोड़ी से हल्दी और गुलाबजल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब उस पेस्ट को ठुड्डी पर लगाकर दो से तीन मिनट तक मसाज करें और फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद ठुड्डी को अच्छे से साफ़ कर लें ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें इससे ठुड्डी का रंग भी निखरने लगेगा। और ठुड्डी पर ब्लैकहेड्स की समस्या भी नहीं होगी।

बेसन

एक चम्मच बेसन में नमक और गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को ठुड्डी पर लगाएं और दो से तीन मिनट तक मसाज करने के बाद सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद साफ़ पानी से ठुड्डी को साफ़ कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।