24 घण्टे ऑनलाइन

नाक के जिद्दी ब्लैकहेड्स को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

आजकल बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण हमें कई त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक हैं ब्लैकहेड्स (Blackheads) । ऑयली स्किन पर ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है। ब्लैकहेड्स दरअसल एक ऐसी समस्या है,…

24GhanteOnline
March 7, 2025
3 min read

आजकल बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण हमें कई त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक हैं ब्लैकहेड्स (Blackheads) । ऑयली स्किन पर ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है। ब्लैकहेड्स दरअसल एक ऐसी समस्या है, जिसमें स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स और सीबम स्किन पोर्स पर धीरे-धीरे जमा हो जाते हैं और ये कुछ ही दिनों में फुंसियों या कील का आकार ले लेते हैं।

ज्यादातर नाक के पास होने वाले इन ब्लैकहेड्स (Blackheads) को हटाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ये जड़ से स्किन से जुड़े होते हैं और आसानी से निकलने का नाम नहीं लेते। इन्हें हटाने के लिए जरूरी नहीं कि आप हर बार पार्लर के ही चक्कर काटें और ढेरों रुपए खर्च करें। ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिनके इस्तेमाल से आप ब्लैकहेड्स (Blackheads) से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में...

ऑट्स और दही का स्क्रब


इसके लिए 2 बड़े चम्मच ओट्स लें। 3 बड़े चम्मच सादा दही लें। आप आधा नींबू का रस भी ले सकते हैं। सामग्री को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक आपको एक महीन पेस्ट न मिल जाए। इसे अपने नाक पर लगाएं और एक मिनट तक मसाज करें। स्क्रब को 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे गुनगुने पानी से धो लें। आप सप्ताह में एक बार इस मिश्रण से स्क्रब कर सकते हैं।

चावल का आटा


नाक के ब्लैकहेड्स (Blackheads) से छुटकारा पाने के लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने नाक पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।

केले के छिलके


यह नैचुरल स्किन स्क्रब की तरह काम करता है, जो चेहरे से पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और ब्लैकहेड्स हटाने और चेहरे पर ग्लो बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। सबसे पहले चेहरे को साफ करें और पके हुए केले के छिलके को उल्टी तरफ से ब्लैकहेड्स वाली जगह पर रगड़ें। 5-10 मिनट तक स्किन पर इसे रगड़ने के बाद 15 मिनट के लिए स्किन को ऐसे ही रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

शहद और शक्कर


नाक पर जमा ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए आप शहद और शक्कर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में दो चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का जूस मिलाएं। इसे धीमी आंच पर चीनी गलने तक मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें। इसमें दो चम्मच ग्लिसरीन की मिक्स करें। इसे अपनी नाक पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।

हल्दी


एंटीओक्सीडेंट्स से भरपूर हल्दी ब्लैकहेड्स पर असरदार साबित होती है। हल्दी में जरूरत के अनुसार नारियल का तेल मिलाएं और और पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और धो लें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।