बढ़ते कर्ज से मिलेगी मुक्ति, घर आएगी सुख-समृद्धि
इस संसार में केवल अग्नि (Agni) ही ऐसा तत्व है, जो खुद जल कर दूसरों को प्रकाश देती है. पंचतत्वों में अग्नि को सबसे अधिक पवित्र माना गया है. एक ओर अग्नि संसार में प्रकाश करती है, तो दूसरी ओर जरा सी लापरवाही से अग्नि विनाश…
इस संसार में केवल अग्नि (Agni) ही ऐसा तत्व है, जो खुद जल कर दूसरों को प्रकाश देती है. पंचतत्वों में अग्नि को सबसे अधिक पवित्र माना गया है. एक ओर अग्नि संसार में प्रकाश करती है, तो दूसरी ओर जरा सी लापरवाही से अग्नि विनाश का कारण भी बन जाती है. पौराणिक काल में अग्नि परीक्षा को सबसे बड़ी परीक्षा माना जाता था.
ज्योतिष शास्त्र में अग्नि (Agni) को बहुत ही पवित्र माना गया है. इसके अलावा शास्त्रों में अग्नि के कुछ विशेष उपाय भी बताए गए हैं, जो सुख-समृद्धि व सौभाग्य के कारक हैं. पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि अग्नि के साथ कुछ विशेष सामग्रियों के उपयोग से व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं. चलिए जानते हैं अग्नि के कुछ विशेष उपाय.
धन संपदा के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में अगर आर्थिक तंगी से गुजरना पड़े या फिर मेहनत करने के बाद भी फल प्राप्त ना हो तो घर मे हफ्ते में एक बार गूलर की लकड़ी से आग जलानी चाहिए. इस आग में 27 बार दूध, चावल और चीनी से बनी हुई खीर की आहुति देनी चाहिए. इस उपाय से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है.
घर में सुख-शांति के लिए
घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए घर के मालिक को सुबह आम की लकड़ी से आग जलानी चाहिए. हवन सामग्री में बराबर गुग्गल धूप मिलाकर इसकी 27 बार अग्नि में आहुति देनी चाहिए. हफ्ते में एक बार इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
विवाह के लिए
अगर रिश्ते में किसी तरह की अड़चन आ रही है या फिर विवाह होने में कोई बाधा आ रही है तो हर गुरुवार को पीपल की लकड़ी जलाएं और उसमें पीली सरसों के दाने से अपनी उम्र के बराबर उस आग में आहुति देनी चाहिए. इस उपाय से व्यक्ति के विवाह में आ रही रुकावट दूर हो जाती है.
नौकरी पाने के लिए
नौकरी पाने में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए व्यक्ति को हर शनिवार को शाम के समय शमी की लकड़ी से आग जलाकर उसमें काले तिल से 21 बार आहुति देनी चाहिए.
कर्ज मुक्ति के लिए
किसी भी व्यक्ति को अपने कर्ज से मुक्ति पाने के लिए खैर की लकड़ी से आग जलानी चाहिए. हवन सामग्री के साथ गुड़ मिलाकर 27 बार अग्नि को समर्पित करना चाहिए. यह उपाय हर 15 दिन से करने पर जल्दी ही कर्ज से छुटकारा मिलता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
