24 घण्टे ऑनलाइन

धामी कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने मीडिया सेंटर में प्रेस को ब्रीफ करते हुए बताया कि आज की कैबिनेट बैठक (Dhami Cabinet) में सहकारिता विभाग में उपनिबंधक ऑडिट लेवल का 1 पद सृजित किया गया है, जिनके द्वारा ऑडिट किया…

24GhanteOnline
June 18, 2025
1 min read

देहरादून: महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने मीडिया सेंटर में प्रेस को ब्रीफ करते हुए बताया कि आज की कैबिनेट बैठक (Dhami Cabinet) में सहकारिता विभाग में उपनिबंधक ऑडिट लेवल का 1 पद सृजित किया गया है, जिनके द्वारा ऑडिट किया जाएगा, जिला स्तर पर हो या ब्लॉक स्तर।

इसके अलावा पर्यटन विभाग में बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत आईएसबीटी में दीवारों पर बद्रीनाथ धाम से संबंधित चित्र यानी मुनिर्यल वर्क किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति दी गई है। साथ ही पशुपालन विभाग में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को 90 फीसदी सब्सिडी के साथ गाय दी जाती थी, इसमें अब सामान्य जातिवर्ग को भी लाभार्थी बनाकर जोड़ा जाएगा।

डेयरी विभाग में गंगा गाय योजना और पशुपालन विभाग की गाय वाली सब्सिडी योजना दोनों योजनाओं को आपस में मर्ज करने पर सहमति बनी है, लेकिन सब्सिडी मिलने का प्रस्ताव अगली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।

इसके अलावा बंशीधर तिवारी ने कहा कि पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 429 पद रिक्त है भर्ती प्रक्रिया प्रशिक्षण की अवधि 2 वर्ष है, प्रशिक्षण की अवधि को घटाकर अब 1 साल किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।