24 घण्टे ऑनलाइन

38th National Games: इन 4 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, बनाएं इतने नए रिकॉर्ड

भारत ने हाल ही में खो खो का वर्ल्ड कप आयोजित किया था। भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप अपने नाम किए थे। इसके बाद अब 38वां नेशनल गेम्स (38th National Games) आयोजित हो रहा है। इसकी मेजबानी उत्तराखंड कर रहा…

24GhanteOnline
February 4, 2025
2 min read

भारत ने हाल ही में खो खो का वर्ल्ड कप आयोजित किया था। भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप अपने नाम किए थे। इसके बाद अब 38वां नेशनल गेम्स (38th National Games) आयोजित हो रहा है। इसकी मेजबानी उत्तराखंड कर रहा है। नेशनल गेम्स का मंगलवार, 4 फरवरी को आठवा दिन है। नेशनल गेम्स में अब तक ढेर सारे रिकॉर्ड बने हैं। आशी चौकसे से लेकर वैष्णव शाहजी ठाकुर तक ने नेशनल गेम्स में इतिहास रच दिया है। इन खिलाड़ियों ने नए नेशनल रिकॉर्ड ( National Games) बनाकर नेशनल गेम्स में अपने नाम का परचम लहरा दिया।

आशी चौकसे

मध्यप्रदेश के भोपाल की शूटर आशी चौकसे ने शूटिंग के 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में नया रिकॉर्ड कायम किया है। अब तक इंटरनेशनल लेवल पर 596/600 अंक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। लेकिन आशी ने 598/600 अंक हासिल किए हैं। नेशनल गेम्स को इंटरनेशनल मान्यता प्राप्त नहीं है ऐसे में इसे इंटरनेशनल रिकॉर्ड नहीं माना जाएगा। हालांकि नेशनल लेवल पर उन्होंने नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

वैष्णव शाहजी ठाकुर

वेटलिफ्टिंग में महाराष्ट्र के वैष्णव शाहजी ठाकुर ने कमाल किया। उन्होंने 102 किग्रा कैटिगरी में 160 किलो वजन उठाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बना डाला। साथ ही उन्होंने इसके चलते गोल्ड मेडल भी जीत लिया।

रोहित बेनेडिक्शन

पानी के अंदर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने वाले तमिलनाडु के स्विमर रोहित बेनेडिक्शन ने भी 38वें नेशनल गेम्स में बड़ा कारनामा कर दिखाया है। रोहित ने नेशनल गेम्स में 50 मीटर बटरफ्लाई में 25 सेकेंड से भी कम का समय लिया। उन्होंने सिर्फ 24।39 सेकेंड में नेशल रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड वीरधवल खड़े के नाम दर्ज था। उन्होंने साल 2023 के नेशनल गेम्स में ये कारनामा 24।60 सेकेंड में किया था।

महक शर्मा

पंजाब की महक शर्मा भी नेशनल गेम्स (National Games) में छा गईं। 29 साल की वेट लिफ्टर महक ने नेशनल गेम्स में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने महिलाओं के 87+ किग्रा कैटिगरी में स्नैच में 106 किग्रा वजन उठाते हुए अपने पिछले रिकॉर्ड 105 किग्रा वजन को तोड़ दिया। इसके अलावा क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 141 किग्रा वजन उठया जो उनके पिछले रिकॉर्ड 140 किग्रा से ज्यादा रहा। उन्होंने टोटल वजन 247 किग्रा उठाया जो उनके पिछले रिकॉर्ड से तीन किलो ज्यादा था। इसी के साथ महक ने नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल पर भी कब्जा कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें