24 घण्टे ऑनलाइन

मच्छरों को घर से दफा करेंगे ये पौधे

बारिश के इस मौसम में मच्छरों (Mosquitoes) का आतंक भी बढ़ जाता है। घर के गार्डन से लेकर कमरों तक में मच्छर भिनभिनाने शुरु हो जाते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए सभी घर में कई तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं…

24GhanteOnline
September 15, 2025
3 min read

बारिश के इस मौसम में मच्छरों (Mosquitoes) का आतंक भी बढ़ जाता है। घर के गार्डन से लेकर कमरों तक में मच्छर भिनभिनाने शुरु हो जाते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए सभी घर में कई तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह प्रोडक्ट्स खतरनाक होने के साथ-साथ घर में बच्चों और बड़ों के लिए कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर सकते हैं। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे पौधे बताते हैं जिन्हें घर में लगाने से आप मच्छरों (Mosquitoes) की समस्या से राहत पा सकते हैं....

लेमन ग्रास


घरों में बहुत से लोग लेमन ग्रास का पौधा लगाते हैं। इसकी सुगंध सारे घर में फैलकर घर को एक पॉजिटिव वातावरण देती है। इस पौधे का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली दवाईयों में भी किया जाता है। इसकी मनमोहक और ताजगी भरी खूशबू घर को महकाने के साथ-साथ मूड़ फ्रेश रखने में भी मदद करती है। इसके अलावा इसकी खुशबू से मच्छर भी घर से दूर भाग जाते हैं।

लहसुन का पौधा


घर में लहसुन का पौधा लगाकर भी मच्छर (Mosquito) भगा सकते हैं। माना जाता है कि लहसुन का खाने से खून में एक अलग तरह की गंध आती है जो मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि लहसुन आपके घर में बिल्कुल भी न आएं तो आप इसे अपने घर में जरुर लगाएं।

गेंदा


गेंदे का फूल घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ मच्छरों को भगाने में भी मदद करता है। इस पौधे की खुशबू मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को घर से कौसो दूर रखती है। ऐसे में मच्छर भगाने के लिए आपको इस फूल के पौधे की जरुरत है। इसे घर में लगाने से मच्छर घर से कौसो दूर भाग जाएंगे।

लैवेंडर


लैवेंडर के पौधे का इस्तेमाल आप घर से मच्छर (Mosquito) भगाने के लिए कर सकते हैं। इसे मॉस्किटो रिपेलेंट्स के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। यह पौधा मच्छर दूर भगाने के साथ-साथ घर में महक भी लाएगा।

कैटनिप


कैटनिप का प्रयोग कई तरह की आयुर्वेदिक औषधियों में किया जाता है लेकिन यह मच्छर भगाने का बहुत ही असरदार पौधा माना जाता है। हर मौसम में यह पौधा बढ़ जाता है और इस पर सफेद और लैवेंडर जैसे फूल खिलते हैं। यदि आप मच्छरों के आतंक से परेशान हैं तो आप इन्हें घर की खुली जगह पर लगा सकते हैं।

तुलसी


तुलसी का पौधा आपके घर की हवा को शुद्ध रखने के साथ-साथ कीड़े और मच्छर भगाने में भी मदद कर सकता है। इसके पत्तों का इस्तेमाल आप चाय और काढ़ा बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।